Relationship Tips: नई दिल्ली। जिस इंसान से आप बेहद प्रेम करते हैं उसको अपने से दूर होता हुआ नहीं देख सकते। जब आप अकेले हो जाते हैं तो याद करके बहुत रोते हैं। यह बहुत ही दुःख देने वाली भावना होती है। आप कुछ दिन तक तो अकेले,दुखी और परेशान होते हो लेकिन बाद में इसके कुछ बेहतर परिणाम भी देखने को मिलते हैं। आप इस बात पर जल्दी विश्वास नहीं करेंगे पर जिंदगी में एक बार ब्रेकअप फेस करना बहुत जरूरी होता है।
यह भी पढ़ें: यह होती हैं वो चीजें जो पल में करवा देती है ब्रेकअप
ब्रेकअप आपको एक मजबूत इंसान बना देती है ब्रेकअप एक दुःख का पल होता है जिसका एहसास तभी होता है जब आपके साथ हुआ हो। जब आप ब्रेकअप जैसे बुरे दौर से गुजरते हैं तब आप दूसरे व्यक्ति की भावनाओं को अच्छी तरह समझने लग जाते हैं। ब्रेकअप के बाद आप दिमागी तौर से बेहद मजबूत हो जाते हैं। इसके बाद आप अपनी बची हुई कमियां को सुधारने में लग जाते हैं। इसके बाद जब भी कोई बुरी स्थिति में होते हो तो उसका सामना करने में आपको आसानी होती है। आप दूसरों के ऊपर निर्भर होने के बजाय खुद अपने समस्याओं का हल सुलझाने की कोशिश करने लगते हैं।
यह भी पढ़ें: रिश्ते को बचाने के लिए प्यार दिखाना क्यों होता है जरूरी
करियर पर करने लग जाते हैं फोकस
ब्रेकअप के शुरुआती दिनों में आप किसी भी चीज पर फोकस नहीं कर पाते हैं। क्योंकि तब आप पुराने ख्यालों में होते हैं। और मन से दुखी हो जाते हैं। लेकिन उसके कुछ दिन बाद थोड़े समय में आपको यह फील होने लगता है कि करियर से अधिक कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है। इसके बाद आप सिर्फ और सिर्फ पूरी तरीके से अपने काम में फोकस करने लगते हैं। और कई बार ब्रेकअप आपको इतना मोटिवेट कर देता है कि आप जीवन भर के लिए उसका शुक्र गुजार हो जाते हैं।
जीवन जीने का नजरिया बदल जाता है
आप अपने हार्ट ब्रेक के बाद लाइफ को एक अलग ढंग से देखने लगते हैं। आप पहले किसी पर भी भरोसा आसानी से कर लेते थे पर ब्रेकअप के बाद आप खुद को लेकर बहुत सोंचने लग जाते हो। चीजों को सोंच समझकर फैसला लेने से लाइफ की समझ आपको अच्छे से आ जाती है।
दोस्तों और बाकी रिश्ते को अधिक महत्व देने लग जाते हो
जब आप किसी के साथ होते थे तो बाकी रिश्तों को अच्छे से समझ नहीं पाते थे। पर ब्रेकअप होने के बाद कई बार आपके दोस्त,कजिन, या भाई बहन आदि से आप पहले से ज्यादा क्लोज आ जाते हो। क्योंकि कई बार ये लोग ही आपको ब्रेकअप के दुःख से निकल कर आगे बढ़ने में प्रोत्साहित करते हैं। और धीरे-धीरे आपको बाकी रिश्तों की समझ आ जाती है।
यह भी पढ़ें: ब्रेकअप से निकलने के लिए लड़कियां करती हैं ये काम
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lvhXYA
No comments:
Post a Comment