नींबू का सेवन सेहत के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कई ऐसी चीजें हैं। जिनके साथ नींबू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। क्योंकि अगर आप दो अलग ऊर्जा वाले फूड को एक साथ खाते हैं। तो पेट फूलना, गैस बनना, एसिडिटी, एलर्जी आदि समस्याएं हो सकती है। इसलिए आप इन चीजों के साथ नींबू का सेवन नहीं करें। क्योंकि यह आपके पाचन तंत्र को भी गड़बड़ करता है।
यह भी पढ़ें - खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए नहीं फायदेमंद, जाने क्यों?
खीरा टमाटर दूध दही के साथ नहीं करें नींबू का सेवन-
नींबू का सेवन कई चीजों के साथ नुकसानदायक होता है। जिसमें आप नींबू को खीरे, टमाटर, दूध, दही में नहीं डालना चाहिए। क्योंकि नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो कई प्रकार की बीमारियों से भी हमें बचाते हैं। लेकिन इन चीजों के साथ नींबू का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।
यह भी पढ़ें - दिमाग और त्वचा के लिए फायदेमंद है कॉपर, इन चीजों से होगी पूर्ति।
यह होता है असर-
गर्मी के मौसम में लोग नींबू का सेवन बहुत अधिक मात्रा में करते हैं। क्योंकि यह ठंडाई प्रदान करने के साथ ही शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है।लेकिन इसका उपयोग डेयरी प्रोडक्ट में नहीं करना चाहिए। दरअसल, दही के साथ नींबू खाने से सर्दी जुकाम साइनस या एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसी तरह अन्य डेयरी प्रोडक्ट के साथ भी नींबू खाने से शरीर पर उल्टा असर हो सकता है। इसी तरह पपीते के साथ भी नींबू का सेवन भी नहीं करना चाहिए। दूध के साथ भी नहीं करना चाहिए और टमाटर के साथ भी नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37geGUS
No comments:
Post a Comment