अगर आपके नाखून लंबे, छोटे पतले होने के साथ ही नेल पॉलिश के कलर से प्रभावित हो चुके हैं। तो आप कुछ घरेलू उपाय के माध्यम से उन्हें फिर से खूबसूरत बना सकते हैं। कई बार अलग अलग तरह की नेल पेंट लगाते हैं। जिसकी वजह से भी आपके नाखूनों की खूबसूरती गायब हो जाती है। वे पीले व बेजान से नजर आते हैं।
अपने नाखूनों को खूबसूरत और मजबूत बनाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपनाएं। इससे निश्चित ही आपके नाखून बहुत आकर्षक नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें - इन सब्जियों का सेवन करने से शरीर में नहीं होगी खून की कमी।
-नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप नींबू और बेकिंग सोडा का उपयोग करें। इन्हें मिक्स करके नाखूनों पर क्लींजिंग की तरह उपयोग करें ।आप आधा कटोरी नींबू का रस और 2 चम्मच बेकिंग सोडा दोनों को मिलाकर लगाएं और 10 मिनट बाद टूथ ब्रश की सहायता से स्क्रब करें और गुनगुने पानी से नाखूनों को धो लें। इससे नाखून एकदम चमकदार हो जाएंगे। इसके बाद आप नाखूनों को फिर से नेलपेंट लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - झूला झूलना बच्चों से लेकर बड़ों तक की सेहत के लिए फायदेमंद।
-नाखूनों को साफ करने के लिए आप टूथपेस्ट का भी उपयोग कर सकते हैं। क्योंकि टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा और पेराक्साइड होता है। जो नाखूनों को साफ और मजबूत करने में मददगार होता है।नाखूनों की सफाई के लिए आप नेल फाइलर की भी सहायता ले सकते हैं। आप नाखून पर टूथपेस्ट लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और इसके बाद नाखून को हल्के हाथ से साफ करें और गुनगुने पानी से नाखूनों को धो ले। इससे आपके नाखून फिर से चमकदार और खूबसूरत नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें - इन खाद्य पदार्थों के साथ नींबू का सेवन नुकसानदायक।
नींबू के छिलके का उपयोग करके भी आप अपने नाखूनों की सफाई कर सकती हैं। इसके लिए आपको नींबू के छिलकों को हल्के हाथ से नाखूनों पर रगड़ना है। ऐसा सप्ताह में तीन बार करने से आपके नाखून एकदम सफेद और शाइनी नजर आएंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37ll25h
No comments:
Post a Comment