Thursday, 5 August 2021

Benefits of Ratanjot: जानें,रतनजोत स्वास्थ्य के लिए लाभकारी क्यों हैं

नई दिल्ली। आयुर्वेद में कई तरह की जड़ी-बूटियां हैं, जिनमें से रतनजोत एक है। रतनजोत का फल ही नहीं, बल्कि इसके पत्तें भी बहुत फायदेमंद है। रतनजोत के पौधे से निकलने वाले दूध की मदद से कई तरह की बीमिरयों को दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं, इसके अर्क में मौजूद एंट-बायोटिक, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेंटरी, ड्यूरेटिक, खनिज, विटामिन और कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो त्वचा संबंधी एलर्जी, खुजली, उल्टी,बवासीर जैसी बीमारियों को ठीक करने में सहायक होते हैं। चलिए जानते हैं रतनजोत के फायदों के बारे में।

इसे भी पढ़ेंः रतनजोत के पत्तों के ये10 फायदे नहीं जानते होंगे आप


स्वास्थ्य के लिए रतनजोत के फायदे


त्वचा को बेदाग बनाता है-

कील-मुंहासे, डार्क सर्कल्स और दाग-धब्बों की परेशानी को दूर करने के लिए रतनजोत के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में बहुत सहायक होते है। कुछ दिनों तक इसके पत्तों को पीसकर नारियल तेल में मिलाकर त्वचा पर लगाने से त्वचा से संबंधित बीमारियों से छुटाकार मिलाता है और त्वचा निखर जाती है।

सूजन को कम करता है-

अक्सर लोग गठिया से परेशान होते हैं। उनके जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या होती है। रतनजोत के पत्तों में एंटी-बायोटिक एवं एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन कम करने में बहुत सहायक होते हैं। इसके अलावा इसके रस को दांतों और मसूड़ों पर लगाने से भी सूजन में आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ेंः त्वचा की रंगत निखारने से लेकर बालों का झड़ना रोक देगी

बुखार को ठीक करता है-

रतनजोत का उपयोग करने से शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट की मदद से इम्युन सिस्टम को मजबूती मिलती है। जो कई तरह की बीमारियों एवं संक्रमणों से बचाव करने में सहायक होता है। इसके पत्तों के रस का सेवन करने से इम्युन सिस्टम मजबूत होता है।

वजन घटाने में सहायक –

रतनजोत के पत्तों के अलावा इसकी जड़ें भी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायी होती हैं। इसकी जड़ों में वजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। इसके पाउडर के उपयोग से शरीर में अतिरिक्त फैट को कम किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः सफेद बालों को काला बनाने समेत इन 10 बीमारियों के लिए फायदेमंद हैं, घमरा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VjbkhB

No comments:

Post a Comment