Wednesday, 18 August 2021

Jaggery and cumin water : गुड़ और जीरे का पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, इस तरह करें सेवन

गुड़ और जीरा हर घर में होता है। लेकिन इसका सेवन कोई नहीं करते। अगर आप सर्द या ठंडे मौसम में गुड़ और जीरे का पानी पिएंगे। तो यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगा। आइए जानते हैं किस तरह इसे तैयार करेंगे और इस से क्या-क्या फायदे होंगे।

ऐसे करें तैयार गुड़ और जीरे का पानी-

आप एक बर्तन में दो कप सादा पानी लें। इसमें एक चम्मच गुड़ और एक चम्मच जीरा मिलाएं और इसे अच्छी तरह उबाल लें। उबालने के बाद इस घोल को ठंडा होने दें और आप इसे पीए। इसका सेवन खाली पेट सुबह सुबह करने से बहुत ही फायदा होगा।

यह भी पढ़ें - उल्टी की समस्या से निजात पाने के लिए घर में करें यह उपाय।

कमजोरी दूर करेगा -

गुड़ और जीरे का पानी आपके शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और आपका शरीर साफ स्वच्छ और ताकतवर बनता है। गुड़ और जीरे में लौह तत्व अधिक होता है। जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें - रुखे और फटे होठों को इस तरह बनाएं मुलायम और गुलाबी।

पीरियड के दौरान नहीं होगा दर्द -

जिन महिलाओं को पीरियड के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दर्द की समस्या होती है और पीरियड आगे पीछे होते हैं। उन्हें गुड़ और जीरे का पानी पीने से यह समस्या दूर होगी।

यह भी पढ़ें - दांतों की सड़न रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय।

खून की कमी होगी दूर-

गुड़ और जीरे में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं।इसका सेवन करने से हिमोग्लोबिन की मात्रा भी बढ़ती है। क्योंकि गुड़ और जीरे में खनिज और पोषक तत्व होते हैं। जो हमारे बॉडी में लाल रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और उनके निर्माण में भी मदद करते हैं। आप रोजाना गुड़ और जीरे का घोल पिएंगे। तो यह आपके शरीर में मौजूद अशुद्धियों को भी दूर करेगा।

यह भी पढ़ें - बदन दर्द से परेशान हो गए हैं तो अपनाएं अब यह घरेलू उपाय।

शरीर दर्द से राहत -

गुड़ और जीरा आपका इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रांग करता है। गुड़ आपकी थकान को भी दूर करता है।आपके शरीर में होने वाले दर्द से भी निजात दिलाता है। बुखार की स्थिति में भी अगर आप गुड़ और जीरे का पानी पीते हैं। तो यह आपके लिए फायदेमंद होगा। इससे सिर दर्द जलन आदि समस्या से भी राहत मिलेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37XFcCA

No comments:

Post a Comment