Tuesday, 10 August 2021

Health Tips : अचार का रोज सेवन सेहत के लिए नहीं फायदेमंद, जाने क्या है कारण

कुछ लोगों को चटपटा खाने का बहुत शौक होता है। ऐसे लोग भोजन के साथ सुबह शाम रोजाना अचार का सेवन भी करते हैं। लेकिन अचार का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है। अचार का सेवन कभी कभार करना ही ठीक होता है। आइए जानते हैं लगातार अचार का उपयोग करने से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें - पसलियों के दर्द से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय।

कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ेगा-

अगर आप अचार का लगातार रोजाना सेवन करते हैं। तो इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का भय बना रहता है। क्योंकि अचार को लंबे समय तक नमी से बचाने के लिए इसमें अधिक तेल डाला जाता है।इस कारण अचार खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट से संबंधित बीमारियों के लिए ठीक नहीं रहता है।

यह भी पढ़ें - नाशपाती में होते हैं पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और विटामिन, इस तरह करें उपयोग।

आ सकती है सूजन-

अचार का अधिक सेवन हमारे शरीर में सूजन की समस्या खड़ी कर सकता है। क्योंकि अचार को अधिक समय तक ठीक रखने के लिए इसमें कुछ प्रिजर्वेटिव का उपयोग किया जाता है। जो शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होते हैं। जिस कारण अचार के सेवन कम मात्रा में और कभी-कभार ही करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - त्वचा में कसावट और ग्लो लाने के लिए घर में करें यह उपाय।

अल्सर की समस्या-

अचार में विभिन्न प्रकार के मसालों का उपयोग किया जाता है। इसमें सिरका भी मिलाया जाता है। जिनका लंबे समय तक सेवन आपके पेट में एसिडिटी और अल्सर की समस्या खड़ी कर सकता है। इसलिए अचार का सेवन जितना उपयोगी हो उतना ही करें।

यह भी पढ़ें - चिपचिपे और दो मुंहे बालों से निजात पाने के लिए करें ये उपाय।

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या-

अचार का सेवन करने से शरीर में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है। क्योंकि इसमें नमक का इस्तेमाल काफी अधिक मात्रा में किया जाता है। जिसके लगातार सेवन से शरीर में नमक यानी सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे हाइपरटेंशन और हार्ट से संबंधित बीमारियां बढ़ने का खतरा रहता है। इसके साथ ही वाटर रिटेंशन की समस्या भी हो सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lRfMyN

No comments:

Post a Comment