Friday, 13 August 2021

Curry leaf oil : करी पत्ते का तेल स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद

वैसे तो करी पत्ते का उपयोग हर घर में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने में किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि करी पत्ते का तेल भी भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं किस प्रकार करी पत्ते का तेल सेहत के लिए लाभदायक है।

यह भी पढ़ें - भुट्टा या स्वीट कॉर्न, जानिए सेहत के लिए क्या है फायदेमंद।

दरअसल, करी पत्ते का तेल विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र में सुधार होता है। बालों को तेजी से बढ़ाता है। ताजा करी पत्ते के नियमित सेवन से डायबिटीज में सुधार होता है। वजन घटाने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें - विटामिन की कमी होने पर नजर आएंगे यह लक्षण।

ऐसे तैयार करें तेल -

कढ़ी पत्ते का तेल तैयार करने के लिए आपको किसी दूसरे तेल को लेना होगा। इसके लिए आप वर्जिन नारियल के तेल में ताजा करी पत्ती डालकर गर्म करें। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो गैस बंद कर दें और तेल को ब्लेंड कर लें। फिर इस तेल को आप छान सकते हैं। इस तेल का उपयोग आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होगा। करी पत्ते का तेल उपयोग करने से आपका खाना स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक बन जाता है। आप इसका इस्तेमाल खिचड़ी, सलाद, पास्ता आदि 1 में भी कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xCCzRe

No comments:

Post a Comment