बारिश के मौसम में मक्का का सीजन होता है। इस दौरान भुट्टे खूब आते हैं और इन्हें सेक कर खाने में बड़े स्वादिष्ट लगते हैं। कुछ लोग इसमें नींबू, मिर्ची, नमक लगाकर भी खाते हैं और कुछ लोग भुट्टा खाने की अपेक्षा स्वीट कॉर्न का उपयोग करते हैं। हालांकि दोनों में ही मक्का का उपयोग होता है। लेकिन जानते हैं दोनों में से कौन सी चीज अधिक फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें - विटामिन की कमी होने पर शरीर में नजर आने लगते हैं यह लक्षण.
दरअसल, मक्का अन्य अनाज की अपेक्षा बहुत फायदेमंद होता है। वैसे तो बाजार में कई प्रकार की मक्का आती है। लेकिन सभी फायदेमंद होती है । इस प्रकार करीब 100 ग्राम उबले हुए मक्का में 96% कैलोरी, 70% पानी, और 20% कार्ब्स होता है। इसमें कुछ मात्रा फाइबर, प्रोटीन और फेट भी होता है।
यह भी पढ़ें - सफेद कद्दू सेहत के लिए होता है बहुत फायदेमंद, जाने इसके फायदे.
स्वीट कॉर्न और देसी भुट्टे में फर्क -
दरअसल, स्वीट कॉर्न में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। लेकिन आप इसे किस तरह तैयार करते हैं। इस पर निर्भर रहता है। स्वीट कॉर्न एक हाइब्रिड सीड है। जिसमें अन्य पोषक तत्वों के मुकाबले शुगर की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा फाइबर की मात्रा नहीं के बराबर रहती है। वही देसी भुट्टे की बात करें तो यह कई किस्मों में कम पानी और खाद्य के साथ उगाया जाता है। इसमें फाइबर और पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है। इसमें मौजूद शुगर कॉम्प्लेक्स स्टार्च में बदल जाता है। इस कारण से शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। इसलिए देसी भुट्टा स्वीट कॉर्न से ज्यादा बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें - कान का मैल निकालना है तो अपनाएं यह घरेलू नुस्खे.
मक्का खाने के फायदे -
मक्का में कैरोटिनॉयड, जेकसेन्थिन, ल्यूटिन, एंटीऑक्सीडेंट आदि तत्व होते हैं। जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ल्यूटिन आंखों को लैपटॉप और सेल फोन स्क्रीन की नीली रोशनी से उत्पन्न ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोटैशियम आपके हृदय को स्वस्थ रखता है और फोलेट बच्चों के मानसिक विकास में वृद्धि करता है। इसलिए मक्का खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yHTS4M
No comments:
Post a Comment