भोजन का जायका बढ़ाने के लिए धनिया की पत्ती और धनिया के पाउडर का उपयोग तो हर घर में किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि धनिया का पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। धनिया पानी का रोजाना सेवन करने से आपको गजब के फायदे होंगे।
धनिया का पानी तैयार करने के लिए आप एक चम्मच खड़ा धनिया ले और इसे एक कप पानी में भिगोकर रख दें। ऐसा सोते वक्त करें और सुबह उठकर इस पानी को छान लें। इस पानी का सेवन खाली पेट करने से आपकी सेहत को कई फायदे होंगे। अब आप धनिया के बीज को सुखाकर वापस इसका पाउडर बनाकर सब्जी में इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - चाय को सेहतमंद बनाने के लिए अपनाएं यह तरीके।
इम्यूनिटी स्ट्रांग-
धनिया का पानी पीने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। क्योंकि धनिया में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो फ्री रेडिकल्स को कम करने में मददगार होते हैं। इस वजह से बीमार पड़ने का खतरा भी बहुत कम हो जाता है।
यह भी पढ़ें - चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए अपनाएं यह तरीके।
पाचन तंत्र होता मजबूत-
धनिया के पानी का सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट से संबंधित समस्याएं भी खत्म हो जाती है।
यह भी पढ़ें - नाशपाती में होते हैं पर्याप्त मात्रा में विटामिन और प्रोटीन, सेहत के लिए इस तरह फायदेमंद.
बॉडी को करेगा डिटॉक्स-
धनिया के पानी का सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकाल देता है। इसलिए धनिया के पानी का रोजाना सेवन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें - त्वचा में कसावट और ग्लो लाने के लिए घर में करें यह आसान उपाय.
बालों के लिए फायदेमंद-
जिन महिलाओं के बाल अधिक झड़ते हैं, टूटते या कम हो रहे हैं। उन्हें भी धनिया के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें विटामिन के, सी ओर ए होता है। इससे बाल मजबूत और शाइनी होंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lUutBm
No comments:
Post a Comment