बदलती लाइफस्टाइल के कारण हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है। विटामिन डी की कमी होने से हमारे शरीर पर उसके लक्षण नजर आने लगते हैं। अगर आप को भी इस प्रकार के लक्षण नजर आए, तो इसे नजरअंदाज नहीं करें। तुरंत विटामिन डी की पूर्ति करें।
यह भी पढ़ें - आयरन की कमी का मुख्य लक्षण, थोड़ा सा काम में जमकर थकावट।
विटामिन डी की कमी के लक्षण-
विटामिन डी की कमी होने से हमारे शरीर में काफी थकान और कमजोरी रहती है। पौष्टिक आहार लेने के बावजूद भी हमारे शरीर में नींद और थकान की समस्या होती है। तो समझ जाओ कि शरीर में विटामिन डी की कमी है। इसे आप ब्लड टेस्ट करा कर भी पता कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - बालों की सफेदी दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे।
अगर आपकी पीठ में हमेशा दर्द रहता है। हड्डियों में दर्द रहता है। तो समझ जाएं कि शरीर में विटामिन डी की कमी है। इससे हड्डियां, मांसपेशियां और दांत भी कमजोर होते हैं। इसके लिए कैल्शियम के साथ विटामिन डी दोनों जरूरी होता है।
यह भी पढ़ें - कान के दर्द से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय।
हमारे शरीर में कोई घाव या चोंट जो रिकवर नहीं हो रही है। तो यह विटामिन डी की कमी का असर है। क्योंकि विटामिन डी इंफेक्शन से लड़ने, शरीर में सूजन और जलन को रोकता है। तनाव और एंजायटी विटामिन डी की कमी से होती है।
यह भी पढ़ें - बर्तन धोने से हो रहे हैं हाथ खराब तो यह करें उपाय।
विटामिन डी की कमी दूर करने यह करें उपाय-
शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए हमें रोजाना सुबह आधे घंटे की धूप लेना चाहिए। क्योंकि धूप से विटामिन डी की कमी पूरी होती है। इसी के साथ हमें आहार में भी परिवर्तन करना होगा। हमें आहार में उन चीजों को शामिल करना होगा। जिससे हमें विटामिन डी की पूर्ति होती है। इसके लिए हमें ऑरेंज जूस का सेवन करना चाहिए। दूध, मशरूम और पनीर में भी विटामिन डी पाया जाता है। इसी के साथ जो लोग मांसाहार का सेवन करते हैं। वह साल्मान फिश, मछली और अंडे के पीले हिस्से का सेवन कर सकते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36yUCwr
No comments:
Post a Comment