Wednesday, 14 July 2021

Health Tips : मानसून के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए करें यह उपाय

बारिश का मौसम वैसे तो बहुत सुहाना होता है। क्योंकि इस मौसम में लोगों को गर्मी से राहत मिलती है। वहीं चारों तरफ हरियाली ही नजर आती है। इससे मन भी प्रसन्न हो जाता है। ऐसे मौसम में हमें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि जरा सी लापरवाही के कारण हम बीमार पड़ जाते हैं। तो आइए जानते हैं वह कौन से उपाय हैं। जिनसे हम बीमारियों से बच सकते हैं।

यह भी पढ़ें - स्किन की समस्याओं से निपटने के लिए अपनाएं ये तरीके।

अदरक की चाय-

बारिश के मौसम में हमें अदरक वाली चाय पीना चाहिए। यह हमारा इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रांग करने के साथ ही हमारी भूख बढ़ाने में भी मदद करती है। इसके लिए आप रोजाना सुबह एक गिलास गर्म पानी में अदरक और नींबू मिलाकर पीएं। इससे बॉडी भी दिन भर स्ट्रांग रहेगी।

यह भी पढ़ें - जुबान पर हुए छालों को दूर करने के लिए करें ये उपाय।

लहसुन का सेवन करें-

लहसुन का सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे बारिश में खाया पिया भी अच्छे से पच जाता है। लहसुन का सेवन करने से हमें सर्दी-जुकाम, अस्थमा जैसी बीमारियों से राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें - सोने से पहले रोजाना करें यह काम, जिंदगी में होगा आश्चर्यजनक बदलाव।

नाशपाती खाएं -

नाशपाती एक ऐसा फल है। जो फाइबर से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से हमारे शरीर को एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी मिलते हैं। इसमें पेक्टिन होता है। जो पेट को साफ करने में मदद करता है। इसका रोजाना सेवन करने से फ्लू का खतरा भी कम होता है और त्वचा में निखार आता है।

यह भी पढ़ें - शरीर में पानी की कमी से मिलेगी इस तरह निजात।

काली मिर्च का सेवन करें -

काली मिर्च हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसका उपयोग आप विभिन्न प्रकार से कर सकते हैं। कुछ लोग इसका उपयोग काढ़े में तो कुछ चाय में, तो कोई सब्जियों में भी करता है। इससे सिर दर्द दूर होगा और इसकी चाय पीने से कफ़ भी दूर होता है।

हल्दी का सेवन करें -

हल्दी का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हल्दी गर्म होती है। इस कारण से सर्दी जुकाम आदि समस्याएं नहीं होती है। आप इसका सेवन गर्म दूध में मिलाकर कर सकते हैं।

बादाम का सेवन करें -

बादाम में फेट कम होता है और प्रोटीन अधिक रहता है। इस कारण इसका सेवन हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। यह हमारी इम्युनिटी को स्ट्रांग करता है और हमारे दिमाग के लिए भी फायदेमंद होता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ehhIw5

No comments:

Post a Comment