अव्यवस्थित खानपान और बदलती दिनचर्या के कारण आजकल मोटापे की समस्या आम हो गई है। मोटापे के कारण व्यक्ति कई प्रकार की बीमारियों से घिर जाता है। डेली वर्कआउट और एक्सरसाइज के अभाव में मोटापा भी कम होने का नाम नहीं लेता है। इसलिए आप इन घरेलू उपाय के माध्यम से अपना वजन कंट्रोल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - चैन की नींद सोना है तो इन बातों का रखें ध्यान।
नींबू का सेवन करें -
शरीर की चर्बी को कम करने के लिए नींबू बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और इससे वजन कम करने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। दरअसल भोजन के माध्यम से शरीर में कैलोरीज एकत्रित होती है और उसे खर्च नहीं करने के कारण शरीर में फैट बढ़ने लगता है।
यह भी पढ़ें - थोड़ा सा चलने या काम करने में फूलती है सांस तो यह करें उपाय।
दालचीनी का सेवन करें -
पेट की चर्बी कम करने के लिए दालचीनी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल तत्व होता है और यह घर में मसाले के रूप में भी काम आता है। अगर आप इसका सेवन करेंगे। तो यह आपका मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है।जिसके कारण आप अतिरिक्त डाइट से बचते हैं।
यह भी पढ़ें - पेट साफ नहीं होने से हो गए हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे।
सेब का सिरका -
सेब का सिरका भी आपके शरीर से फेट को कम करता है। आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पीएं। इससे कुछ ही सप्ताह में आपको असर दिखने लगेगा।
यह भी पढ़ें - पैर के तलवों में हो रही है जलन तो दूर करने के लिए अपनाएं ये तरीका।
इलायची का सेवन करें-
इलायची का सेवन मोटापे से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हमारे शरीर की चर्बी तुरंत कम करना शुरू कर देता है। इसके सेवन से हमारा मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो शरीर की सूजन कम करने के साथ ही वजन कम करने में मददगार होता है। इसे रात में पानी में भिगोकर रख दें और दूसरे दिन सुबह खाली पेट इसका पानी पीने से आपका वजन कम होगा।
आंवले का सेवन-
आंवले का सेवन भी शरीर के लिए फायदेमंद होता है। यह बॉडी को डिटॉक्स करता है। जिससे वजन घटने की प्रक्रिया भी काफी आसान होती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iA0BGO
No comments:
Post a Comment