Thursday, 15 July 2021

Health Tips : खाली पेट सलाद दही सहित इन चीजों को खाने से हो सकता है सेहत को यह नुकसान

सेहतमंद रहने के लिए लोग रोजाना सुबह पौष्टिक नाश्ते से दिन की शुरुआत करते हैं। लेकिन कुछ लोग नाश्ते की जगह खाली पेट कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं। जिनसे Body को फायदा नहीं बल्कि नुकसान हो सकता है। तो आइए जानते हैं वह कौन सी चीजें हैं। जो खाली पेट आपको फायदा नहीं पहुंचाएगी।

दरअसल, रात के खाने के बाद सुबह के नाश्ते में काफी समय का अंतराल हो जाता है। ऐसे में कुछ लोग नाश्ते को छोड़कर कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं। जो खाली पेट खाना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है। आप भी इस प्रकार की चीजें खाते हैं। तो आप तुरंत अपनी आदत को बदल दीजिए और नाश्ते में पौष्टिक आहार लीजिए।

यह भी पढ़ें - जली हुई स्किन के दर्द और जलन से राहत पाने के लिए करें यह उपाय।

चाय कॉफी का सेवन -

कई लोग सुबह उठते ही चाय कॉफी का सेवन करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि काफी देर भूखा रहने के बाद जब आप चाय या कॉफी पीते हैं। तो यह आपके पेट में गैस की समस्या कर सकता है। इससे पहले आप बिस्किट, टोस या अन्य कोई चीज खाएं। उसके बाद चाय कॉफी का सेवन करें।

यह भी पढ़ें - चेहरे को झाइयों और कालेपन से दूर रखने के लिए अपनाएं ये उपाय।

टमाटर का सेवन -

टमाटर वैसे तो सेहत के लिए फायदेमंद होता है।लेकिन इसका खाली पेट सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि पेट में टैनिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। जो सीने में जलन की समस्या भी पैदा कर सकता है। इसलिए टमाटर भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए।

यह भी पढ़ें - विटामिन डी की कमी से नजर आएंगे यह लक्षण, तुरंत करें सुधार।

अमरूद का सेवन -

वैसे तो अमरूद पाचन तंत्र के लिए बेहतर माना जाता है। क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होता है।लेकिन इसमें विटामिन सी की वजह से खाली पेट सेवन पेट दर्द की समस्या कर सकता है। इसलिए आप इसे सीधे खाली पेट नहीं खाए।

यह भी पढ़ें - आयरन की कमी का मुख्य लक्षण थोड़ा सा काम करने पर जमकर थकावट।

दही -

वैसे तो दही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें काफी पोषक तत्व होते हैं। लेकिन सुबह सुबह खाली पेट दही का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि इससे हाइड्रोक्लोरिक एसिड का निर्माण होता है। जो पेट में मौजूद लैक्टिक एसिड को मार देता है। इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

सलाद का सेवन -

सलाद वैसे तो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। भोजन के साथ सलाद जरूर लें। इस बात की सलाह चिकित्सक भी देते हैं। लेकिन सुबह खाली पेट सलाद खाने से बेचैनी और उल्टी की समस्या हो सकती है। गैस और हार्ट बर्न की समस्या भी हो सकती है। इसलिए सलाद का सेवन खाली पेट नहीं करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kqVCuZ

No comments:

Post a Comment