Tuesday, 20 April 2021

डायबिटीज के मरीज भूलकर भी नहीं करें इन फलों का सेवन

यूं तो डायबिटीज के मरीजों को कई सावधानियां रखनी होती है। शुगर वाली चीजें तो उनके लिए जहर के समान है। हालांकि कई लोग फलों का सेवन इसलिए कर लेते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है यह फल मीठे नहीं है, या इनमें शुगर नहीं है। लेकिन वास्तव में कुछ फलों में शुगर होती है। इसलिए इन फलों के सेवन से बचना चाहिए।

आज हम आपको बताएंगे कि आपको कौन-कौन से फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह फल आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वैसे तो फलों में कई प्रकार के विटामिन, फाइबर और खनिज होते हैं। लेकिन कुछ फल डायबिटीज के रोगियों के लिए खाना ठीक नहीं होता है। ऐसे ही फलों के बारे में हम आपको बता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार खाना खाने के बाद किसी भी व्यक्ति के ग्लाइसेमिक इंडेक्स के माध्यम से पता लगाया जा सकता है कि उसके ब्लड का लेवल कितना बड़ा है । यदि किसी फल का जीआई स्कोर 70 और 100 के मध्य है। तो इस में शुगर की मात्रा अधिक है। इसलिए शुगर के मरीज को इन फलों के सेवन से बचना चाहिए।

शुगर के रोगियों को सूखे खजूर, अनानास, अधिक पके हुए केले, अनार, आम, चीकू, अंगूर, तरबूज आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह फल वैसे तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन शुगर के रोगियों को इनके सेवन से बचना चाहिए।

शुगर के मरीजों को फल खाने की अपेक्षा ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए। जानकारी के अनुसार ड्राई फ्रूट्स टाइप टू डायबिटीज की रोकथाम के लिए बेहतर विकल्प है। इसी के साथ उन्हें सेब, काले शहतूत, चेरी, संतरा, पपीता खा सकते हैं। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि उन्हें केवल ताजा फलों का ही सेवन करना चाहिए। इसी के साथ डायबिटीज के मरीजों को कार्बोहाइड्रेट पर भी कंट्रोल करना जरूरी होता है।

यह सब हम आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बता रहे हैं। लेकिन अगर आपको किसी फल के खाने या नहीं खाने से कोई समस्या या परेशानी है। तो चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3v9OJAj

No comments:

Post a Comment