वैसे तो अधिकतर घरों में लहसुन का उपयोग सब्जी बनाने में किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है लहसुन की एक कच्ची कली खाना भी आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। क्योंकि इसमें कई प्रकार के औषधीय गुण हैं। जो आपके शरीर को विभिन्न प्रकार के विटामिन और कैल्शियम प्रदान करता है और कई बीमारियों से बचाता है।
जानकारों की मानें तो लहसुन में प्रोटीन, विटामिन बी 6, विटामिन सी, फास्फोरस, मैग्नीज, कैल्शियम, जस्ता और खनिज पाए जाते हैं। वैसे तो लहसुन हर सब्जी या चटनी के रूप में खाते हैं। कई लोग इसका अचार भी बनाते हैं। लेकिन अगर आप एक कली कच्ची भी रोजाना खाएंगे तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद होगी। इसका सेवन करना चाहिए।
लहसुन में कई प्रकार के विटामिन और सेलेनियम होता है। जिसे पुरुष अगर रात में सोने से पहले लहसुन की एक कली खाते हैं, तो उन्हें कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। क्योंकि लहसुन में एलीसिन नामक पदार्थ पाया जाता है, जो उनके मेल हार्मोन को भी दुरुस्त करता है।लहसुन शरीर में पाए जाने वाले विषाक्त पदार्थों को साफ करता है और यह पेट में मौजूद बैक्टीरिया को भी दूर करता है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के मरीज भी लहसुन खाएंगे तो उनका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा।
लहसुन में एलिसिन से फैट बर्निंग प्रोसेस फ़ास्ट होती है।इससे वजन भी कंट्रोल में रहता है। अगर आपके दांतों में दर्द है। तो लहसुन की एक कली काफी फायदेमंद हो सकती है। बुखार सहित अन्य छोटी-मोटी बीमारियों में भी लहसुन फायदेमंद होता है।
लहसुन आपके हार्ट को भी मजबूत करता है। क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। इसी के साथ यह पेट से संबंधित विभिन्न प्रकार की बीमारी और दर्द को भी दूर करता है।
यह घरेलू उपाय सामान्य जानकारी के आधार पर बताए गए हैं। अगर आपको लहसुन खाने से किसी प्रकार की दिक्कत होती है या एलर्जी है। तो चिकित्सक की सलाह से ही खाएं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RTicQJ
No comments:
Post a Comment