अगर आपको डायबिटीज है, तो इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। वैसे तो डायबिटीज कंट्रोल करने के कई तरीके हैं। लेकिन अगर आपको डायबिटीज लेवल तुरंत कंट्रोल करना है। तो उसके लिए आपको धनिए से बने काढ़े का सेवन करना होगा, आज हम आपको इसी बारे में बताएंगे।
दरअसल धनिया फाइबर से भरपूर होता है। वैसे तो यह एक मसाले के रूप में उपयोग होता है। लेकिन इसका भी कई दवाइयों में उपयोग किया जाता है। डायबिटीज के रोगियों के लिए धनिया किसी दवाई से कम नहीं है। धनिए में पाए जाने वाले गुण के कारण फेट भी कम होता है और ब्लड शुगर भी कंट्रोल होता है।
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए आप धनिए का काढ़ा बनाकर उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक गिलास पानी में दो चम्मच धनिया डालना है और इसे अच्छी तरह से उबाल लें। इसमें स्वादानुसार नमक, काली मिर्च और दालचीनी डालें और इसे अच्छे से उबलने दें। जब यह अच्छे से उबल जाएगा, तो यह काढ़ा बनकर तैयार हो गया है। अब इसे छानकर सुबह-शाम सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी शुगर बहुत जल्दी कंट्रोल होगी। अब अगले दिन के लिए आप रात में सोने से पहले ही एक गिलास पानी में एक मुट्ठी धनिया भिगो दें। अगली सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीए। इससे डायबिटीज में काफी आराम मिलेगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QMccZ7
No comments:
Post a Comment