Wednesday, 21 April 2021

कोरोना काल में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए रोज खाएं नीम, मिश्री और शक्कर

कोरोना काल में अपनी इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के लिए लोग कई प्रकार के जतन कर रहे हैं। कोई काढ़ा बनाकर पी रहा है। तो कोई हल्दी का दूध पी रहा है। तो कोई अदरक, तुलसी, काली मिर्च की चाय बनाकर पी रहा है। आज हम आपको इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए एक और उपाय बता रहे हैं। जिसके तहत आपको केवल नीम के साथ मिश्री या शक्कर का सेवन करना है।

वैसे तो सभी जानते हैं कि नीम शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन कड़वा होने के कारण बहुत कम लोग इसका सेवन करते हैं। हम आपको बताते हैं कि नीम किस प्रकार से खाएंगे। तो आपको कड़वा भी नहीं लगेगा और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आप अगर नीम का सेवन करना चाहते हैं। तो नीम के उन पत्तों को तोड़िए जो अभी अभी ताजा ताजा आए हैं। पुराने पत्तों को मत तोड़िए। ताजा नीम के साथ मिश्री का साथ सेवन कीजिए। इससे आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होगा। क्योंकि नीम कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है और यह आसानी से मिल जाता है। नीम एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। आप नीम का सेवन चाहे तो मिश्री के साथ कर सकते हैं या फिर शक्कर के साथ भी इसका उपयोग कर सकते हैं।

नीम की पत्तियां एंटीमाइक्रोबियल्स, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। जो हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करती है। यह हमारे शरीर के अंदर आंतों के बैक्टीरिया को भी खत्म करती है। इससे पेट भी साफ रहता है और यह पाचन तंत्र के लिए भी लाभदायक रहती है।

अगर आप शक्कर या मिश्री के साथ इसका सेवन करेंगे तो आपको खांसी से भी राहत मिलेगी। आप नई पत्तियों का सेवन करेंगे, जो छोटी भी रहती है और ताजा भी रहती है। यह कड़वी भी नहीं लगेगी। शरीर के लिए फायदेमंद भी होगी। आपके हृदय और लीवर को भी स्वस्थ रखती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2P7KmGn

No comments:

Post a Comment