रोज वर्कआउट से शरीर के मेटाबॉलिज्म स्तर में सुधार आता है। भोजन से बढ़ी कैलोरी भी बर्न होती है। वजन भी नियंत्रित रहता है। जब कोई व्यक्ति एक्सरसाइज छोड़ देता है तो भोजन से उसके शरीर में कैलोरी की मात्रा तो बढ़ती रहती है लेकिन मेटाबॉलिज्म धीमा होने से कैलोरी बर्न होने की प्रक्रिया रुक जाती है। इससे अचानक दोबारा वजन बढ़ जाता है।
जिम के फायदे
जिम में वर्कआउट करने से व्यक्ति की स्ट्रेंथ बढ़ती है। इसे छोडऩे के बाद स्ट्रेंथ और फिटनेस लेवल कम हो जाता है। दरअसल, लंबे समय तक वर्कआउट करने से मसल टोन में सुधार होता है। जिम छोडऩे के बाद मांसपेशियां कमजोर होने लगती, स्टैमिना भी घट जाती है।
ऐसे जमती है चर्बी
जब कोई व्यक्ति फिजिकल एक्टिविटी या व्यायाम नहीं करता है तो शरीर सुस्त होने लगता है। इससे अतिरिक्त कैलोरी शरीर में ही फैट बनकर जमा होने लगती है।
थोड़ा-थोड़ा खाएं
कुछ लोग दिन में केवल दो बार भोजन करते हैं। इससे बचें। 4-5 छोटे-छोटे मील लें। हल्का खाना खाने से मेटाबॉलिज्म सही रहता है। इससे सुस्ती भी नहीं आती है।
अगर जिम नहीं जा पाते हैं तो ये करें
जो लोग किसी कारण वर्कआउट छोड़ देते हैं तो घर पर भी कुछ उपाय कर सकते हैं। जैसे आप 15-20 मिनट केवल सीढिय़ां चढ़ें-उतरें। सुबह 30-45 मिनट वॉक, स्वीमिंग, साइक्लिंग करें। टहलने का समय नहीं है तो दिनभर में 6-8 हजार कदम चलें। छोटी दूरी के लिए वाहन का उपयोग न करें। दूसरे फ्लोर पर जाने के लिए लिफ्ट की जगह सीढिय़ां चढ़ें। घर के कार्यों में ज्यादा से ज्यादा मदद करवाएं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OedMlS
No comments:
Post a Comment