अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और आप अपना शुगर लेवल कंट्रोल करना चाहते हैं। तो आज से ही यह उपाय शुरू कर दीजिए। इससे आपकी ब्लड शुगर तो कंट्रोल होगी ही, साथ ही आपका इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होगा। इसमें खर्चा भी अधिक नहीं है और घर में आप इसकी चाय बना सकते हैं।
जानकारी के अनुसार संतरे के छिलके की चाय से शुगर लेवल कंट्रोल होता है। वैसे तो चाय सबसे प्रसिद्ध पेय है। जो मेहमान नवाजी का भी अहम हिस्सा है। लोग दूध और पत्ती की चाय तो पीते हैं। अगर वह संतरे के छिलके की चाय पीएं तो इससे कई फायदे होंगे। यह चाय शरीर में ऊर्जा का संचार करेंगी और मस्तिष्क को भी आराम मिलेगा।
जानकारी के अनुसार संतरे के छिलके की चाय फायदेमंद बताई गई है। इससे इंसुलिन को भी प्रोत्साहन मिलता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और अपना शुगर लेवल कंट्रोल करना चाहते हैं। तो हर दिन संतरे के छिलके की चाय जरूर पीना चाहिए। क्योंकि इस चाय से मुंह में लार और पेट में एसिड का निर्माण होता है। जिससे पाचन तंत्र तो मजबूत होता ही है साथ ही संतरे में होने वाले पोषक तत्व आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं और आपका मेटाबोलिज्म भी बेहतर होता है। हम आपको संतरे के छिलके की चाय बनाना भी बताएंगे।
चाय बनाने के लिए करीब डेढ़ कप पानी, आधा चम्मच दालचीनी, संतरे के छिलके, दो लौंग, दो इलायची और आधा चम्मच गुड़ लेकर पहले पानी को गर्म करें, इस पानी में सारे मसाले डालकर उबालें। इसके बाद छानकर एक कप में रख लें और गुड़ मिलाकर इस चाय का सेवन करें। यह उपाय हम आपको केवल जानकारी के अनुसार बता रहे हैं। इसलिए आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन डायबिटीज की समस्या है तो चिकित्सक को भी बताएं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38srLLy
No comments:
Post a Comment