आपके शरीर में अगर यूरिक एसिड का लेवल बढ़ा हुआ है। तो इसे कंट्रोल करना जरूरी है। क्योंकि उसके बड़े रहने के कारण आपको कई प्रकार की समस्याएं हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे किस प्रकार अजवाइन से आप यूरिक एसिड सहित अन्य बीमारियों को कंट्रोल कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार अजवाइन ऐसी वस्तु है। जिसका उपयोग मसालों में तो करते ही हैं । साथ ही एसिड के लेवल को भी नियंत्रित करने में मददगार होती है। क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। आपको अजवाइन का सेवन इस प्रकार करना है जिससे आपको वास्तव में लाभ मिले। इसलिए आप हर दिन सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीएं। अजवाइन का पानी बनाने के लिए आपको रात के समय एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर रखनी होगी। जिसे दूसरे दिन सुबह छानकर पी लें। यह पानी खाली पेट पीने से बहुत लाभ होगा। अगर चाहे तो आप इसमें अजवाइन के साथ अदरक भी मिला कर खा सकते हैं। जिससे पसीना आएगा और यूरिक एसिड का लेवल भी कम होगा।
अगर आप जोड़ों के दर्द और गठिया से प्रभावित हैं। तो अजवाइन का उपयोग शुरू कर दें। क्योंकि इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो अर्थराइटिस से जुड़ी समस्या से राहत दिलाते हैं। इससे जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।
आजवाईन में एंटी बैक्टीरिया तत्व होने के कारण यह शरीर को सर्दी जुकाम जैसे छोटे मोटे वायरल से बचाता है और किसी प्रकार का इन्फेक्शन नहीं होने देता।
अजवाइन का रोज सेवन करने से आपको एसिडिटी से राहत मिलेगी और कब्ज भी नहीं होगी। क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड के गुण होते हैं। जो एसिडिटी को कम करने में काफी मददगार होगी।
अगर आप मोटापे से परेशान है ओर वजन कम करना चाहते हैं। तो अजवाइन को सेककर सेवन करें। क्योंकि सिकी हुई अजवाइन भूख को शांत कर मोटापे को घटाने में काफी असरदार रहती है। इसका रोजाना सेवन करें। तो आपका वजन नियंत्रित होगा और पेट से संबंधित समस्याएं भी नहीं होगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3l4wvwd
No comments:
Post a Comment