Tuesday, 23 March 2021

हंसना स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक, तनाव भी होता है दूर

सेहतमंद रहने के लिए जितना अच्छा खानपान जरूरी है। उतना ही हमेशा खुश और प्रसन्न रहना भी है। अगर आप हंसते रहेंगे, तो निश्चित ही कई बीमारियां आपको छू नहीं पाएगी, और टेंशन भी आप से दूर रहेगा। हंसना ऐसी कला है जिससे आप तो स्वस्थ रहेंगे ही, साथ ही आपसे मिलने वाले लोग भी खुश नजर आएंगे। आज हम आपको हंसी से होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे।

जानकारी के अनुसार अगर आप सुबह शाम हंसने की आदत को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेंगे। तो निश्चित ही आपको कई प्रकार की बीमारियां छू भी नहीं पाएगी। आज हम आपको हंसने से होने वाले फायदे के बारे में बताते हैं।

कोरोना महामारी के दौरान जहां लोग अपना इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रांग करने के लिए विभिन्न उपाय कर रहे हैं। वही हंसने से भी हमारा इम्यूनिटी सिस्टम बेहतर होता है। और यह कई बीमारियों से लड़ने में फायदा करता है।

-हमें दिन की शुरुआत हंसने के साथ करना चाहिए, खुलकर हंसने से हमारे शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है। क्योंकि जब हम हंसते हैं तो हमारे शरीर में अधिक मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता है। जो हार्ट के लिए भी फायदेमंद होता है।

-अगर आपको अनिद्रा की शिकायत है, तो आप रात के समय भी हंसने की आदत डालें। हंसने से शरीर में मेलाटोनिन नामक हार्मोन एक्टिव होता है। जो सुकून की नींद लेने में मदद करता है।

-हार्ट के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना हसेंगे, तो हार्ट अटैक व हार्ट से संबंधित अन्य बीमारियों और ब्लड प्रेशर की बीमारी से भी बचा जा सकता है।

-खुलकर हंसने से हमारे चेहरे की मांसपेशियां एक्टिव हो जाती है। जिससे चेहरे के चारों और का ब्लड सरकुलेशन भी बेहतर रहता है। इससे हम खूबसूरत और युवा नजर आते हैं।

-तनाव को दूर करने के लिए भी हंसना जरूरी होता है। क्योंकि जब हम हंसते हैं। तो हमारे फेफड़ों से हवा तेजी से निकलती है। इस वजह से हमें गहरी सांस लेने में मदद मिलती है और ऑक्सीजन सप्लाई भी अच्छी होती है। इसलिए हमेशा हंसते रहना चाहिए। हंसने से आप हमेशा स्वस्थ और सुंदर नजर आएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lGKAjL

No comments:

Post a Comment