Thursday, 22 October 2020

नाक में टेढ़ापन और बालों में रूसी से भी कानों में संक्रमण

कानों में संक्रमण की मुख्य वजह फंगल और बैक्टीरिया होते हैं लेकिन कई बार सिर में डैंड्रफ यानी बालों में रूसी और नाक की मसल्स टेढ़ी होने से भी कानों में संक्रमण हो सकता है। जरूरी है कि बालों व सिर की सफाई रखें। डैंड्रफ न होने दें। नाक के अंदरूनी हिस्से की कार्टिलेज टेढ़ी है तो सोते समय कफ गले में जमा होने लगती है। लंबे समय तक कफ जमा होने से कान के अंदरूनी हिस्से में संक्रमण होने लगता है। लंबे समय तक यह समस्या रहने से सुनाई देने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। नाक में टेढ़ापन और बालों में रूसी से भी कानों में संक्रमण हो सकता है,
इलाज: जांच कर बीमारी का पता किया जाता है। जरूरत के अनुसार दवाइयां दी जाती हैं। बालों में रूसी का इलाज किया जाता है। टेढ़ी नाक को ठीक करने के लिए हो सकता है कि छोटी सर्जरी भी की जाए।
डॉ. अमित गोयल, ईएनटी सर्जन, एम्स जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34hUi4S

No comments:

Post a Comment