Friday, 19 June 2020

न्यूज़ीलैंड दोबारा कर सकता है कोरोना मुक्त होने की घोषणा

बीते दिनों न्यूज़ीलैंड ने खुद को कोरोना मुक्त घोषित किया था लेकिन सप्ताह भर बाद ही दो नए मामले सामने आने से सरकार और जनता की खुशियों में भंग पड़ गयी। अंत्येष्टि के लिए विशेष अनुमति लेकर ब्रिटैन से आयीं दो महिलाओं को एयरपोर्ट पर ट्रेसिंग के दौरान कोरोना पॉज़िटिव पाया गया था। वहीँ एक 60 वर्षीय बुज़ुर्ग भी कोरोना पॉज़िटिव आया था। गौरतलब है की 17 दिनों तक कोई भी नया कोरोना मामला सामने न आने पर प्रधानमंत्री जेसिंडा आरडर्न ने 8 जून को देश को कोरोना मुक्त घोषित किया था। साथ ही दो महीने से लगे लॉक डाउन को हटाकर सभी रियायतें और छूट फिर से बहाल कर दी गयी थी।

न्यूज़ीलैंड जल्द दोबारा कर सकता है घोषणा
अब एक बार फिर न्यूज़ीलैंड खुद को कोरोना मुक्त घोषणा कर सकता है। न्यूज़ीलैंड के स्वास्थ्य महानिदेशक एश्ले ब्लूमफ़ील्ड ने कहा कि गुरुवार को 6273 टेस्ट किए गए लेकिन एक भी संक्रमित व्यक्ति नहीं मिला। हालांकि विदेश यात्रा से लौटा एक शख़्स जिसकी उम्र 60 साल से अधिक है, कोरोना संक्रमित पाया गया था। न्यूज़ीलैंड में कहीं से भी सफ़र करके आने वालों को 14 दिनों तक क्वारंटीन रखा जाता है। देश में फिलहाल संक्रमण के तीन सक्रिय मामले हैं। यहां कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1,507 है जबकि 22 लोग संक्रमण से जान गँवा चुके हैं।

जेसिंडा ने लापरवाही पर जताई नाराज़गी
वहीँ न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने संक्रमण के दो नए मामले सामने आने के बाद नाराज़गी जताई है। उन्होंने इस हफ़्ते की शुरुआत में कहा था कि सिस्टम की नाकामी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दो लोगों को क्वारंटीन सेंटर से जल्दी छोड़ दिया था और पारिवारिक जरूरत के नाम पर निकले इन लोगों ने देश के कई हिस्सों का दौरा किया, बाद में दोनों पॉजिटिव पाए गए थे। जेसिंडा आर्डर्न ने चेतावनी देते हुए कहां है की ऐसी लापरवाही फिर दोबारा नहीं होनी चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Yg97ly

No comments:

Post a Comment