Friday, 24 April 2020

CORONAVIRUS : अब बच्चों के लिए ये ऐप लॉन्च, माता—पिता कर सकेंगे निगरानी

कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते देश में लॉकडाउन की स्थिति है। इससे सोशल मीडिया प्लेटफॉम पर अब तक कई ऐप लॉन्च किए जा चुक हैं। इसी कड़ी में फेसबुक ने बच्चों के लिए एक मैसेंजर किड्स एप लॉन्च किया है। यह एप बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।

क्या खास है इस ऐप में
इस किड्स ऐप में परिजनों के लिए एक खास फीचर दिया है। इससे परिजन बच्चों के अकाउंट पर नजर रख सकते हैं। पूरी दुनिया से जुड़ने वाले दोस्तों पर नजर रख सकेंगे और उनकी हर गतिविधियों पर आसानी से नजर रख सकेंगे। इसके अलावा बच्चों के परिजन तय कर सकेंगे बच्चों की मित्रता सूची में किसको शामिल करना है या नहीं। इसके अलावा बच्चों को स्कूल की स्पोर्ट टीम या फिर क्लास के ग्रुप में जोडऩे के लिए शिक्षकों को भी इस फीचर के अधिकार दे सकते हैं। मैसेंजर किड्स को भारत सहित दुनिया भर के 70 अन्य देशों में भी लॉन्च किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zmqSpb

No comments:

Post a Comment