दुनिया के ज्यादातर हिससों में अब भी लॉकडाउन है लेकिन कुछ जहग दूट भी मिल रही है। ऐसे में लोग धीरे-धीरे अब अपनी सामान्य दिनचर्या की ओर वापस लौटने लगे हैं। लेकिन कोरोनोवायरस का डर अभी भी बना हुआ है। संक्रमण की चपट में आने से बचने के लिए एक डिजायनर ने खास 'बबल शील्ड' बनाई है जजो सौर ऊर्जा से चलती है। इटली के एक डिज़ाइन स्टूडियो की डिजायनर एकातेरिना शचीना ने 'लिबरो' ने एंटी-कोरोनावायरस सुरक्षात्मक उपकरणों का एक प्रोटोटाइप बनाया है जिसे लोग बाहर जाने पर पहन सकते हैं। यह एक आवरण की तरह हमारे चारों ओर सुरक्षा घेरा बना देता है ताकि संक्रमण हम तक न पहुंचे। यह उपकरण सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के साथ ही बबल शील्ड में जा रही हवा को भी फिल्टर कर देता है। जिससे सुनिश्चित होता है कि इसे पहनने वाला कोविड-19 वायरस से सुरक्षित है और स्वच्छ हवा में सांस ले रहा है।
ये फीचर बनाते इसे खास
यह बबल शील्ड एक थर्मिक-वेल्डेड एटफी से बनी है जो एक प्रकार का फ्लोरीन-आधारित प्लास्टिक है। इसमें ऊपर से नीचे तक एक जिप लगी है जिससे इसे आसानी से पहना और उतारा जा सकता है। इसके बैकपैक में एक बैटरी पैक भी है जो इसमें लगे पंखे और एयर पंप कंप्रेसर जैसे उपकरणों को चलाता है। इससे ही हवा फिल्टर और वेंटिलेशन होता है। इतना ही नहीं यह प्रोटोटाइप सौर ऊर्जा से चलता है। इसका डिजायन केवल कोरोना वायरस से ही बचाव नहीं करता है बल्कि यह प्रदूषण से बचने का भी उपाय भी है। इसलिए इसे कोरोनोवायरस के बाद भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हवा को फिल्टर करने के लिए शील्ड का मैकेनिज्म इसकी सतह पर पराबैंगनी विकिरण नेटवर्क का उपयोग करता है जो कोरोनोवायरस को मारता है। यह एक बैकपैक की तरह पहना जा सकता है और आसानी से फोल्ड कर बैग में भी रखा जा सकता है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KMWwie
No comments:
Post a Comment