कोरोना के कारण लोग कहीं आने-जाने से बच रहे हैं। यहां तक कि पार्क और जिम में भी नहीं जा रहे हैं। ऐसे में कुछ एक्सरसाइज हैं जिनको घर में ही बिना किसी उपकरण की मदद से कर सकते हैं।
नियमित व्यायाम के लाभनियमित व्यायाम से इम्युनिटी बढ़ती है। हृदय रोगों, मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज से बचाता और कोलेस्ट्रॉल का लेवल सही रखता है। तनाव से भी बचाता है। यह नींद की गुणवत्ता को बढ़ाता है। रोज 40-45 मिनट व्यायाम करना चाहिए।
घर पर करें ये व्यायाम
कुछ व्यायाम हैं जिनको घर पर ही किया जा सकता है। इनमें बर्पीज, रिवर्स लंज, पुसअप, प्लैंक आदि प्रमुख हैं। इनको करने से न केवल आप स्वस्थ रहेंगे बल्कि हमारी प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।
बर्पी- यह फुल बॉडी व्यायाम है जो हृदय रोगों से बचाता है। इसको नियमित करने से शरीर का फैट बर्न होता है। इस व्यायाम से शरीर को ताकत मिलती है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।
रिवर्स लंज- यह व्यायाम शरीर को मजबूत करता है। यह व्यायाम 15 मिनट नियमित करने से मांसपेशियां मजबूत होने के साथ ही शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।
प्लैंक- यह कोर को चैलेंज करता है। लोअर बैली के फैट को घटाने में मदद करने के साथ लोअर बैक में मजबूती लाता है। लोअर बैक में दर्द को भी दूर करता है। इसेे 40 सेकंड के कई राउंड में कर सकते हैं।

पुशअप- इसमें ऊपरी हिस्से का व्यायाम होता है। चेस्ट, शोल्डर, बैक, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स और कॉलर बोन तक को लाभ मिलता है। ऐब्स अच्छे बनते हैं। यह शरीर को बलिष्ठ बनाने मे मदद करता है। इसमें ऊपरी हिस्से का व्यायाम होता है। चेस्ट, शोल्डर, बैक, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स और कॉलर बोन तक को लाभ मिलता है। ऐब्स अच्छे बनते हैं। यह शरीर को बलिष्ठ बनाने मे मदद करता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dlcRYE
No comments:
Post a Comment