Sunday, 22 March 2020

कोरोना से जुड़े 10 जवाब जिन्हें आप जानना चाहेंगे

1-गर्म पानी पीने से बचाव होता है?
वायरस शुरू के 2-3 दिन तक गला पकड़ता हैं। ऐसे में गुनगुना पानी, काढ़ा, चाय, सूप पीते हैं तो कुछ हद तक लाभ मिलता है। गुनगुना पानी पीने से गले को राहत मिलती है।
2- क्या यह दोबारा भी हो सकता है?
कोरोना नई बीमारी है। इसलिए अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन चीन में कई ऐसे मामले देखे गए हैं जिनमें हॉस्पिटल से छुट्टी के बाद लक्षण दिखे। लेकिन डरने वाली बात नही है।
3-घर में कैसे आइसोलेट सकते हैं?
14 दिनों तक घर के एक कमरे में रहें। फैमिली मेंबर से न मिलें। जरूरत की चीजें उनसे लें। हॉस्पिटल भी जाना है तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल न करें।
4- वायरस का असर कितने दिन तक? इसकी लाइफ कई दिनों की है। लेकिन हवा में तीन घंटे, लकड़ी पर एक दिन और स्टील व प्लास्टिक पर तीन दिनों तक सक्रिय रह सकता है। सफाई का ध्यान रखें।
5- छोटे बच्चों में इसका असर देखने को मिल रहा है? छोटे बच्चों में भी कोरोना हो रहा है लेकिन उनमें सामान्य सांस की बीमारी जैसे निमोनिया आदि की तरह लक्षण दिख रहे हैं। विशेष सावधानी बरतें।
6- स्वीमिंग पूल कितना सुरक्षित है?
स्वीमिंग पूल में नियमित क्लोरीन मिलाया जाता है। अगर क्लोरीन मिला है तो उस पानी से डरने की बात नहीं लेकिन चेंजिंग रूम से कोरोना का इन्फेक्शन फैल सकता है।
7- कोरोना में कौनसी दवाइयां न लें?
कोरोना वायरसजनित रोग हैं। इनमें एंटीबायोटिक्स या कोई दवा अपने मन से न लें। एंटीबायोटिक्स से लाभ नहीं मिलता है। इसके उलट रेजिस्टेंस का खतरा बढ़ जाता है। यहां तक कि पैरासिटामॉल या कोई पेन किलर तक न लें। इससे समस्या गंभीर हो सकती है।
8- अधिक तापमान पर ये वायरस मर जाएंगे? अभी किसी अध्ययन में यह साबित नहीं हुआ है कि तापमान बढऩे (27 डिग्री) पर वायरस मर जाएंगे। कुछ देशों में अधिक तापमान पर भी यह फैल रहा है।
9- गर्भवती महिलाओं पर कोरोना का कितना असर? ऐसी महिलाएं हाई रिस्क श्रेणी में आती हैं। इनकी इम्युनिटी काफी कम होती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
10- क्या एल्कोहल से खतरा घटता है?
कोरोना के इलाज में एल्कोहल की कोई भूमिका नहीं है। सोशल मीडिया की बातों की अनदेखी करें। उनमें कोई सत्यता नहीं है। सैनेटाइजर की जगह साबुन से भी हाथ धोना अच्छा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3djsMqc

No comments:

Post a Comment