Saturday, 18 January 2020

Weight loss Tips: ये सुपर डाइट खाएं, बिना कसरत तेजी से वजन घटाएं

Weight loss Tips In Hindi: कमर का बढ़ता घेरा कई बीमारियों को न्योता देता है। भारत दुनिया का पांचवां देश जहां मोटापे से 10 करोड़ से अधिक लोग ग्रसित हैं। मोटापे से हार्मोन में गड़बड़ी होने लगती है। शरीर में एस्ट्रोजन, कॉर्टिसोल और इंसुलिन जैसे हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर, हड्डियों की कमजोरी आदि बीमारियां होने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि सही समय पर मोटापे पर लगाम लगाई जाए। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ टिप्स के बारे में जो मोटापे को कम करने में आपकी मदद करेंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में:-

लो कैलारी फूड लें
मोटापे से बचने के लिए लो कैलोरी युक्त हैवी फूड लें। हैवी फूड से पेट भरा रहता है और लो कैलोरी से वजन नहीं बढ़ता। वजनी लोग फल, सलाद और मोटे अनाज(ज्वार, बाजरा आदि) खाएं। मीठे और चिकनाई वाली चीजों से परहेज करें।

चबाकर खाएं
खाना खाने का तरीका और खाने का समय भी मोटापे से जुड़ा हुआ है। फैट उनमें तेजी से बढ़ता है जो जल्दबाजी में बिना चबाएं और असमय डाइट लेते हैं। यदि अधिक वजन है तो एक टाइम भोजन (डिनर) में केवल फल-सब्जियां ही खाएं तो वजन कम होगा लेकिन पेट खाली न रखें।

सलाद लें
अनाज से पूरा पेट न भरें। भोजन से पहले सलाद खाना अच्छा रहता है। रात में सात बजे के बाद अनाज खाना बंद कर दें ताकि भोजन को पचने का समय मिल सके। इससे मेटाबॉलिज्म सही रहेगा। शराब, डिब्बाबंद जूस व गैस वाले पेय पदार्थ, नॉनवेज और प्रोसेस्ड फूड अधिक लेने से वजन बढ़ता है।

सूप पीएं
रात को हल्का खाने के लिए मिक्स वेज सूप अच्छा रहता है। सूप में बारीक कटी सब्जियां पत्ता गोभी, गाजर, ब्रोकोली, पनीर ले सकते हैं। इसे गाढ़ा बनाने के लिए कॉर्न-फलेक्स और उबले हुए मक्का का प्रयोग भी कर सकते हैं। इससे शरीर को जरूरी पौष्टिक तत्त्वों की पूर्ति होगी और वजन नियंत्रण में भी फायदा मिलेगा।

मोटे अनाज शामिल करें
ज्वार, रागी, बाजरा, मक्का जैसे मोटे अनाज को डाइट में शामिल करें। इनमें फैटी एसिड, अमीनो एसिड, फाइबर, विटामिन बी और दूसरे पोषक तत्त्व भरपूर मात्रा में होते हैं। एंटी एजिंग तत्त्वों से भरपूर ये फूड ब्लड प्रेशर, दिल के रोगों को भी काबू में रखते हैं। इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। हड्डियों को मजबूत रखते हैं। सर्दी में इन्हें अधिक खाएं।

नट्स
सूखे मेवे में ओमेगा थ्री फैटी एसिड व सूक्ष्म पोषक तत्त्व होते हैं जो शरीर को तत्काल ऊर्जा देने के साथ याद्दाश्त बढ़ाने और बीमारियों से बचाव करते हैं।

खट्टे फल
नींबू, आंवला, संतरा आदि एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। हड्डियों व दांतों के लिए फायदेमंद होते हैं इसके साथ ही ये चर्बी को कम करते हैं। चीकू, आड़ू, जैसे फल फाइबर, विटामिन्स से भरे होते हैं। ऊर्जा देते हैं।

पॉवर योग मोटापा, तनाव कम करने में है कारगर
पॉवर योग में सभी क्रियाएं बिना रुके तेजी से की जाती हैं। जिससे तेजी से कैलोरी बर्न होती है। मोटापा, तनाव व ऊर्जा के संचार के लिए करते हैं। प्रतिदिन 45 मिनट, सप्ताह में 2-3 दिन तक कर सकते हैं। इसे सुबह करना चाहिए। ये सूर्य नमस्कार के 12 आसनों व अन्य आसनों से मिलकर बना है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FYBTNL

No comments:

Post a Comment