कंप्यूटर पर काम करते वक्त करीब एक मीटर का फासला रखना चाहिए लेकिन ऐसा हो नहीं पाता तो भी मॉनिटर और आंखों के बीच डेढ़-दो फीट का फासला जरूर होना चाहिए।
कंप्यूटर की स्क्रीन का टॉप वाला हिस्सा आई लेवल की ऊंचाई पर होना चाहिए। इससे गर्दन और कमर पर दबाव नहीं पड़ता।
मॉनिटर को लगातार देखते नहीं रहें। आंखों का झपकना जरूरी है, वरना आंखों में ड्राइनेस या आई स्ट्रेन हो जाता है।
चश्मे का इस्तेमाल करते हों तो चश्मा लगाने में कोताही न बरतें। साथ ही नंबर चेक कराते रहें कि चश्मे का नंबर बढ़ तो नहीं गया है।
आंखों में दिन में एक-दो बार गुलाब जल भी डाल सकते हैं। रुई के फोहे को गुलाब जल में भिगोकर आंखों पर रखने से आराम मिलता है।
आंखों को आराम देने के लिए 20-20 गेम खेल सकते हैं। 20 मिनट तक स्क्रीन पर फोकस करने के बाद 20 सेकंड के लिए नजर वहां से हटाएं और खुद से 20 फीट दूर पर स्थित किसी चीज पर फोकस करें या फिर हर 20 मिनट के बाद 20 बाद पलकों को झपकाएं।
काम के दौरान हर घंटे आंखों को 3-5 मिनट के लिए आराम दें। आंखें पास की चीजों पर फोकस करती हैं तो उन्हें ज्यादा काम करना पड़ता है। ऐसे में बीच-बीच में दूर की चीजों पर फोकस करना जरूरी है।
आंखों को जल्दी-जल्दी खोलें और बंद करें। ऐसा 15 से 20 बार कर सकते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2udgpKp
No comments:
Post a Comment