आयुर्वेद में कहा गया है कि व्यायाम करने का समय सुबह नाश्ते से पहले सबसे ठीक होता है। इस बात की पुष्टि ब्रिटेन में हुए एक शोध में भी हुई है। द जर्नल ऑफ क्लीनिकल एंडोक्राइनोलॉजी एंड मेटाबोलिज्म में छपे एक शोध में कहा गया है कि नाश्ते से पहले व्यायाम करने से इंसुलिन लेवल सही रहता और अच्छे हार्मोन स्रावित होते हैं। साथ ही एनर्जी अच्छे से बर्न होती है। ऐसे में जिनका वजन अधिक होता है उनको अधिक फायदा होता है। वजन नियंत्रित रहता है। शोधकर्ता जेवियर का कहना है कि पूरी रात पेट खाली होने पर शरीर व्यायाम के लिए अच्छे से तैयार रहता है। इसमें सलाह भी दी गई है कि लोग सुबह खाली पेट व्यायाम करें।
एक्सपर्ट कमेंट
पूरी रात शरीर को आराम मिलता है। इसलिए शरीर से अच्छे हार्मोन निकलते हैं। इंसुलिन लेवल सही रहता है। दिन की शुरुआत सुबह से होती है तो ज्यादा एनर्जी सुबह ही मिलती है। सुबह के समय प्रदूषण भी कम रहता है। ऐसे में जब व्यायाम करते हैं तो फैट तेजी से बर्न होता है। जिन्हें वजन कम करना है उन्हें सुबह ही व्यायाम करना चाहिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2rkpcsM
No comments:
Post a Comment