Wednesday, 18 December 2019

हाई बीपी की समस्या में ले सकते हैं लहसुन के फ्लेक्स

लहसुन का महत्व सर्दी में बढ़ जाता है क्योंकि इसको डाइट में शामिल करने से गठिया, कफ, दांत दर्द, कब्ज आदि में लाभ मिलता है। यह खून में खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाता है। अच्छे ब्लड को बढ़ाता है। इसे नियमित लेने से हृदय भी स्वस्थ रहता है। कैंसर व दूसरी गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स अच्छा होने से यह मधुमेह रोगियों के लिए भी लाभकारी है।
पोषकता
इसमें टी-सेल्स, फैगोसाइट्स, लिंफोसाइट्स आदि तत्व पाए जाते हैं जिनसे इम्युनिटी बढ़ती है। इसमें विटामिन ए, बी1, बी2 और सी भरपूर मात्रा में मिलता है जो स्किन के लिए अच्छा होता है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमटरी गुण पाए जाते हैं। एंटीआक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल को बनने से रोकते हैं। इससे कैंसर की आशंका घटती है। इसमें एलायसिन तत्व होता है जो पेट संबंधी बीमारियों में राहत देता है। इसमें सबसे ज्यादा पानी की मात्रा और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। इसके अलावा प्रोटीन, खनिज लवण, फैट और फाइबर भी होते हैं।
प्रयोग - लहसुन का प्रयोग खानपान में नियमित रूप से कर सकते हैं। इसे सब्जी, दाल, अचार, चटनी आदि के रूप में खाया जा सकता है।
सुबह खाएं दो ग्राम
लहसुन को छीलकर कलियों को गोलाई में 10-12 टुकड़ों में काटकर धूप या छाया में हवादार स्थान पर सुखा लें। छाया में सुखाने पर लहसुन का रंग काला नहीं होता है। इसके बाद लहसुन फ्लेक्स को तोडऩे पर आसानी से टूट जाता है। इसे एयरटाइट डिब्बे में रख लें। नियमित सुबह 2 ग्राम लहसुन फ्लेक्स खाने से हाई ब्लड प्रेशर में आराम मिलता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35CJxse

No comments:

Post a Comment