Wednesday, 11 December 2019

क्या भारी सामान उठाने से भी लगातार पेट दर्द हो सकता है?

पिछले माह घर की सफाई के दौरान कई बार भारी सामान शिफ्ट करना पड़ा था। इसके बाद से लगातार पेट में दर्द हो रहा है। मां ने कहा कि धरण है। घरेलू नुस्खों से भी कोई लाभ नहीं मिला।
पूजा, 18 वर्ष

एक माह से पेट में लगातार दर्द रहने को केवल धरण नहीं मान सकते हैं। कई कारण हो सकते हैं। जैसे भारी सामान उठाने या खिसकाने से मसल्स में खिंचाव हो सकता है। जिसको मस्कुलर पेन कहते हैं। इसमें कुछ दवाइयां दी जाती हैं, जिनसे आराम मिलता है।
गैस व पथरी : कई बार गैस्ट्रिक समस्या से भी पेट दर्द की समस्या हो सकती है। पथरी भी कारण हो सकता है। अगर पहले से पथरी होती है तो सामान आदि उठाने से उसकी जगह खिसकने से दर्द होता है। महिला रोगों में भी पेट दर्द होता है।
सावधानी : यह समस्या एक माह से बनी हुई है इसलिए पहले बीमारी का पता लगाना जरूरी है। किसी फिजिशियन को दिखाकर पेट की अल्ट्रासाउंड जांच करवानी चाहिए। घरेलू नुस्खों व अन्य प्रचलित गैर प्रमाणित उपायों को आजमाने से बचें।
डॉ. एसएस दरिया, फिजिशियन, सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज, जयपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34gH1Xj

No comments:

Post a Comment