बॉडी की केविटी की झिल्लियां फट जाती हैं तो अंग का कुछ हिस्सा बाहर की ओर निकल जाता है जिसे हर्निया कहते हैं।
हर्निया क्या होता है ?
मनुष्य के शरीर के भीतर कुछ अंग खोखले स्थानों में मौजूद होते हैं। इन खोखले स्थानों को बॉडी केविटी कहते हैं। दरअसल बॉडी केविटी चमड़ी की झिल्ली से ढकी होती है। जब इन केविटी की झिल्लियां फट जाती हैं तो अंग का कुछ भाग बाहर निकल जाता है। इस तकलीफ को हर्निया कहते हैं।
हर्निया के क्या लक्षण है ?
हालांकि हर्निया के कोई खास लक्षण नहीं होते, लेकिन कुछ लोगों में सूजन और दर्द की शिकायत हो सकती है। इस प्रकार का दर्द खड़े होने, मांसपेशियों में खिंचाव होने या कुछ भारी सामान उठाने पर तेजी के साथ बढ़ सकता है।
हर्निया कितने प्रकार का होता है ?
हर्निया कई प्रकार का होता है। हर्निया में निकलने वाले अंगों के अनुसार भी हर्निया का वर्गीकरण किया गया है। सामान्यत: हर्निया के तीन प्रकार होते हैं। वेक्षण हर्निया (इंग्वाइनल हर्निया), नाभि हर्निया (अंबिलाइकल) तथा जघनास्थिक हर्निया (फीमोरल हर्निया)। सभी का इलाज संभव है।
हर्निया क्या बुजुर्गों को होता है इलाज क्या है ?
हर्निया किसी भी उम्र में हो सकता है। यह बच्चों से लेकर वृद्ध किसी में भी हो सकता है। यह महिलाओं में भी होता है। हर्निया का उपचार दूरबीन द्वारा एक छोटे ऑपरेशन से संभव है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WBAmVe
No comments:
Post a Comment