भोजन पकाना कला के साथ विज्ञान भी है। सब्जियों, दालों और अनाज के पोषक तत्त्व पकाने के बाद भी सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि इसे सही तरीके से पकाएं। एल्युमीनियम के बर्तन में पकाने से कई बीमारियां हो सकती हैं। लोहे के बर्तन में खाना पकाना ज्यादा फायदेमंद है।
स्वस्थ शरीर के लिए हमें जरूरी पोषक तत्त्वों वसा, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन्स एवं मिनरल्स की जरूरत होती है। सही तरीके से पका हुआ भोजन स्वादिष्ट, सुपाच्य और बैक्टीरिया मुक्त होता है। भोजन बनाने के लिए भूनना-तलना, भाप से पकाना और उबालना शामिल है। भोजन पकाते समय जरूरी सावधानियां नहीं बरतने पर जरूरी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।
चावल बार-बार न धोएं -
सब्जियों या फलों को जितना संभव हो पतला छीलें। इसमें पोषक तत्व छिलके के ठीक नीचे केंद्रित होते हैं। चावल को एक ही बार ही धोएं। बार-बार धोने से उसमें मौजूद विटामिन-बी नष्ट होता है। राजमा, छोले चने पकाते समय बेकिंग सोडा का कम से कम प्रयोग करें।
खाने से ठीक पहले काटें सलाद -
सलाद खाने से पहले काटें, विलंब से खाने पर पोषक तत्त्व नष्ट हो जाते हैं। नींबू काटकर न रखें, ऑक्सीजन के सम्पर्क में आने से विटामिन सी नष्ट होता है। लोहे की कढ़ाई में पकाने से सब्जियां लौह तत्त्व से भरपूर होती हैं। एल्युमीनियम के बर्तन में खाना पकाना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।
भाप से पकाना सबसे उत्तम -
भाप से पकाना सबसे उत्तम विधि है। कोई चीज उबालते समय पानी उचित मात्रा में डालें ताकि बाद में फेंकना नहीं पड़े। सब्जी या पूरी तलते वक्त घी, तेल इतना गरम न करें कि उसमें धुआं निकलने लगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34QwxP3
No comments:
Post a Comment