Saturday, 9 November 2019

कई बीमारियों के इलाज में कारगर हैं ज्वारे, एेसे करें इस्तेमाल

ज्वारे का प्रयोग शीरा, सिरप, दलिया, अनाज के रूप में किया जाता है। यह ग्लूटेन फ्री होता है। ब्लड प्रेशर व हड़्डी संबंधी रोगों में लाभदायक है। ज्वारे में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इस कारण कैंसर में भी बहुत फायदेमंद है।

पोषक तत्त्व : ज्वारे में फाइबर, आयरन, मिनरल, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स नियासिन, राइबो फ्लेविन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये सभी तत्व सेहत के लिए जरूरी हैं।

प्रयोग : टायफाइड में ज्वारे की खील प्रयोग की जाती है। इसकी राबड़ी, छाछ, रोटी बनाकर प्रयोग करते हैं। ज्वारे के कच्चे दाने पीसकर थोड़ा कत्था व चूना मिलाकर कील- मुहासों पर लगाने से लाभ मिलता है व त्चचा साफ होती है।

ये हैं फायदे : ज्वारे की राख से मंजन करने से दांत के दर्द में आराम मिलता है। रोटी खाने से कब्ज में फायदा मिलता है। मधुमेह, दांत दर्द, माहवारी की समस्या में भी फायदेमंद है।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CtK2YG

No comments:

Post a Comment