चीकू स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी कई तरह से फायदेमंद फल है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ए व सी, फॉस्फोरस, आयरन आदि पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। यदि दूध के साथ इसे खाया जाए तो इसके स्वास्थ्य लाभ अधिक बढ़ जाते हैं। तो जानिए चीकू से होने वाले फायदों के बारे में।
इन अंगों को फायदा -
यह आंतों को मजबूत बनाता है, भूख बढ़ाता है व यूरिन की दिक्कत व जलन को दूर करता है।
इसमें विटामिन-ए होता है जो आंखों से जुड़ी समस्या को दूर करने में लाभकारी है।
चीकू में ग्लूकोज काफी मात्रा में मिलता है जो शरीर को एनर्जी देने का काम करता है।
चीकू में टैनिन प्रचुर मात्रा में होता है जिस वजह से यह बेहतर एंटीइनफ्लेमेट्री एजेंट है और पेट संबंधी परेशानियों में फायदेमंद होता है।
यह गुर्दे व हृदय से जुड़े रोगों से भी बचाव करता है।
आयरन से भरपूर चीकू शरीर में खून की कमी दूर करता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31qykJ4
No comments:
Post a Comment