बच्चों में तेजी से होती ग्रोथ के लिए खानपान में आवश्यक पोषक तत्त्वों का होना जरूरी है। खासकर हड्डियों की मजबूती के लिए। अगर बचपन में हड्डियों का विकास सही से नहीं हो पाता है तो आगे चलकर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। जानिए डाइट में किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए।
मिल्क और मिल्क प्रोडक्ट -
बच्चे के संपूर्ण पोषण के लिए दूध और दूध से बने उत्पाद जैसे- दही, छाछ और पनीर जरूर देंं। इनमें कैल्शियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इससे बच्चे की हड्डियां मजबूत होने के साथ दांत भी मजबूत बनते हैं।
डाइट में शामिल करें शकरकंद -
बच्चों की डाइट में शकरकंद को किसी न किसी रूप में जरूर शामिल करें। इसमें कैल्शियम का स्तर उच्च होता है। शकरकंद को सलाद, सूप और भूनकर भी दिया जा सकता है।
सोया मिल्क दें -
अगर बच्चे में प्रोटीन और कैल्शियम की पूर्ति करना चाहते हैं सोया मिल्क अच्छा विकल्प है। इसके अलावा भी इसमें काफी पौष्टिक तत्त्व पाए जाते हैं जो बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
मटर खाना रहेगा हैल्दी-
बच्चों को मटर काफी पसंद होता है। ऐसे में आप उन्हें मटर से जुड़ी नई-नई डिश बनाकर खिला सकती हैं। ये शरीर में ताकत देने के साथ हड्डियां भी मजबूत भी बनाता है।
संतरे देना भी है जरूरी -
संतरा विटामिन-सी का एक बेहतरीन स्त्रोत है। इससे बच्चे की हड्डियां तो मजबूत बनती हैं साथ ही इंफेक्शन से भी बचाव होता है। इससे बीमारियों से लडऩे की क्षमता शरीर में बढ़ती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LWR7VQ
No comments:
Post a Comment