मोटापा दूर करने के लिए रसोई में ही अनेक प्रकार के इलाज छिपे हैं। जो न सिर्फ आसान हैं बल्कि सुरक्षित भी।आइए जानते इनके बारे में :-
- पानी में शहद और दालचीनी के पाउडर को मिलाकर पीने से वजन कम किया जा सकता है।
- सुबह उठते ही एक चौथाई चम्मच पिसी हल्दी खाकर गुनगुना पानी पीने से भी मोटापा दूर होता है।
- करेले के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से भी चर्बी कम की जा सकती है।
- पत्तागोभी खाने से भी फैट कम होता है। मोटापा कम करने में लौकी का जूस भी फायदेमंद है।
- अदरक का छोटा-सा टुकड़ा चूसने या एक कटोरी पपीता खाने से भी वजन घटता है।
- वजन दूर करने में सुबह के समय खाली पेट 6-7 काली मिर्च पानी के साथ लेने से भी फायदा होता है।
- जीरे का पानी या कढ़ी पत्ता भी पेट की चर्बी कम करता है।
- आधा चम्मच दानामेथी सुबह खाली पेट खाने से और भोजन में नारियल तेल का इस्तेमाल भी उपयोगी साबित हो सकता है।
- रोजाना टमाटर, पालक, चुकंदर और आंवले का सूप पीने से भी मोटापा कम हो जाता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xSjsGn
No comments:
Post a Comment