वजन घटाने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही पर्याप्त नहीं है। इसके लिए प्री वर्कआउट व पोस्ट वर्कआउट के बारे में जानना जरूरी होता है। प्री वर्कआउट के लिए पहले कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार लें। इसके बाद 15 मिनट की वार्मअप एक्सरसाइज करें। इसके लिए स्टेचिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। जब शरीर का तापमान एक डिग्री बढ़ जाए तब एक्सरसाइज शुरू करें। इससे मांसपेशियां ग्लूकोज रिलीज करना शुरू कर देती हैं। क्षमतानुसार व्यायाम करें। व्यायाम के दौरान नमक-पानी का घोल प्रयोग करना चाहिए।
व्यायाम के साथ डाइट जरूरी
व्यायाम के दो घंटे बाद प्रोटीनयुक्त संतुलित आहार लें। क्योंकि इस समय शरीर की पोषकतत्वों को एब्जॉर्ब करने की क्षमता ज्यादा होती है। स्वस्थ व्यक्ति को प्रति किलो एक ग्राम प्रोटीन लेना होता है। मेवे, मौसमी फल, सब्जियां, रेशेयुक्त चीजें व पानी खूब पीएं। अच्छे पाचन के लिए ये सबसे ज्यादा जरूरी हैं।
धीरे-धीरे बढ़ाएं व्यायाम की गति
व्यायाम धीमी गति से शुरू करें। शरीर का तापमान बढऩे से मांसपेशियों का लचीलापन बढ़ता है। व्यायाम करने के बाद कूल डाउन फेज के दौरान 10 मिनट स्ट्रेचिंग करनी चाहिए।
एक्सपर्ट : डॉ. रजत जांगिड़, ऑथोपेडिक स्पोट्र्स इंजरी एक्सपर्ट, जयपुर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GaFVTv
No comments:
Post a Comment