एक शोध में पाया कि मशरूम खाने से डिमेंशिया (याद्दाश्त घटना) के खतरे को लंबे समय तक टाला जा सकता है। इसमें मौजूद खास रसायन कॉर्डिसेपिन दिमाग में होने वाली सूजन को रोकने में सक्षम है। साथ ही यह दिमाग में मौजूद ग्रे मैटर जो याददाश्त में इजाफा करने का काम करता है। नियमित मशरूम खाने से उम्र से जुड़ा न्यूरो डिजेनरेशन भी रुकता है। इस खास रसायन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बे्रन स्ट्रोक का प्रभाव कम करने के साथ ऐसी स्थिति बनने से रोकता है।
मशरूम में मौजूद तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं इसके सेवन से सर्दी-जुकाम जल्दी नहीं होता। मशरूम में मौजद सेलेनियम इम्यून सिस्टम के रिस्पॉन्स को बेहतर करता है। मशरूम से सेवन से विटामिन डी मिलती है। यह विटामिन हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी होता है। नियमित तौर पर मशरूम खाने पर शरीर की आवश्यकता का 20 प्रतिशत विटामिन डी मिलता है। मशरूम में बहुत कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जिससे वह वजन और ब्लड शुगर को बढ़ने नहीं देता।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32Kynk9
No comments:
Post a Comment