Saturday, 13 July 2019

सेहतमंद रहने के लिए रोजाना लें 50 ग्राम प्रोटीन

सेहतमंद किडनी के लिए डाइट में प्रोटीन, सोडियम, तरल, फॉस्फोरस का अनुपात सही होना चाहिए। विशेषज्ञ शरीर की जरूरत, संरचना व रोग के आधार पर डाइट तय करते हैं। लगभग 50 ग्रा. प्रोटीन एक सामान्य व्यक्ति के लिए अहम है।

सोयाबीन, दही, दूध, मटर, दालें, फलियां, अंकुरित अनाज, ब्रॉकली, किशमिश व मशरूम खा सकते हैं। रोज आधी चम्मच नमक काफी है। 7-8 गिलास पानी या मौसमी फल व सब्जियों का जूस रोज पी सकते हैं। फास्ट-जंक फूड, तला-भुना, मसालेदार या बार-बार गर्म किया हुआ भोजन न करें। धूम्रपान व शराब न लें।

मरीज: सामान्य मात्रा से ज्यादा नमक, प्रिजव्र्ड, पैक्ड या कैन फूड न खाएं। संक्रमण से बचाव के लिए एंटीऑक्सीडेंट्सयुक्त चीजें खाएं। बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी सप्लीमेंट न लें।

प्राेटिन डाइट के फायदे
- प्रोटीन हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अत्यधिक आवश्यक होता है। यह हड्डियों के लिगामेंट्स को मजबूती प्रदान कर उन्हें ताकतवर बनता है। शरीर में अगर प्रोटीन की कमी हो जाये तो हड्डिया कमजोर होने लगती है।

- प्रोटीन लेने से शरीर की कार्य करने की क्षमता बेहतर हो जाती है। यह हमारे शरीर में नयी ऊर्जा का संचार करता है जिसके कारन हमे ताजगी बनी रहती है।

- शरीर में अगर सही मात्रा में प्रोटीन हो तो वह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इतना ही नहीं अगर आप भूख को नियंत्रण में रखना चाहते है तो प्रोटीन अवश्य ही ले।

- केवल आंतरिक शरीर को सेहतमंद बनाये रखने के लिए नहीं प्रोटीन बाहरी सुंदरता को भी निखार देता है। भोजन में प्रोटीन की सही मात्रा ले और अपने बालो और त्वचा को स्वास्थ्य, सुन्दर चमकदार बनाये।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NUsX2v

No comments:

Post a Comment