किडनी हमारे शरीर का एक मुख्य अंग है। किडनी हमारे शरीर में खून का शुद्धिकरण करती है। इसके अलावा किडनी शरीर में पानी, अम्ल और क्षार का संतुलन, रक्तचाप, रक्तकणों एवं कैल्शियम पर नियंत्रण रखती है। इसके अलावा किडनी अनावश्यक पदार्थों जैसे यूरिया आदि को शरीर से बाहर निकालने का काम करती है। मानव शरीर में दो किडनी होती है। अगर एक किडनी खराब हो गई तो दूसरी किडनी से काम चल सकता है। लेकिन इसका स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। और शरीर में कमजोरी आ जाती है।
Third party image reference
आजकल की व्यस्ततम जीवन शैली, अनियमित खानपान, प्रदूषण और दूषित पानी पीने से लोगों की किडनी बहुत जल्दी खराब हो जाती है। किडनी खराब होने से पहले शरीर हमें कुछ संकेत देता है। जिन्हें समझकर हम समय पर इसका इलाज करवाकर किडनी को खराब होने से बचा सकते है। आइए दोस्तों जानते है किडनी खराब होने से पहले शरीर हमें कौनसे 5 संकेत देता है। तो आइए एक बार जरूर पढ़ लेते हैं।
Third party image reference
• किडनी खराब होने से पहले अचानक शरीर का वजन बढ़ने लगता है। और शरीर में सूजन आने लगती है। ऐसा इसलिए होता है कि जब किडनी शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालना बंद कर देती है तो ये विषैले पदार्थ शरीर में जमा हो जाते है। जिससे शरीर में सूजन आ जाती है।

Third party image reference
• किडनी सही तरीके से काम नहीं करने से व्यक्ति को पेशाब कम लगती है।
• किडनी सही तरीके से काम नहीं करने से व्यक्ति के शरीर में थकान महसूस होने लगती है। क्योंकि किडनी हीमोग्लोबिन के स्तर को संतुलित रखती है। और किडनी सही काम नहीं करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होकर एनीमिया रोग हो जाता है।
Third party image reference
• किडनी सही तरीके से काम नहीं करने से पेट में अनावश्यक विषैले तत्व जमा हो जाते है। और व्यक्ति को भूख कम लगती है।
• किडनी खराब होने से व्यक्ति को गर्मी के मौसम में भी ठंडक का अनुभव होता है।
दोस्तों हमारे द्वारा दी गई जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि ओर लोग भी इसका फायदा उठा सके। और अपनी कीमती राय कमेंट बॉक्स में जरुर दे।



No comments:
Post a Comment