Saturday, 9 December 2023

सुबह नहीं मिल रहा समय, शाम को कीजिए एक्सरसाइज, फायदे ही फायदे

अक्सर लोगों को लगता है कि शाम को व्यायाम नहीं करना चाहिए, लेकिन शाम का व्यायाम कुछ मामलों में फायदेमंद होता है क्योंकि दिनभर एक्टिव रहते हैं तो वार्मअप की जरूरत कम होती है। थकान होने से नींद अच्छी आती है। दिनभर के तनावों से राहत मिलती है लेकिन शाम में व्यायाम के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। जानते हैं कि क्या सावधानी बरतनी होती है।

एनर्जी भरपूर
सुबह व्यायाम करते हैं तो रात को खाना पूरी तरह से पच गया होता है। खाली पेट एनर्जी की कमी होती है। लेकिन शाम में खाने के कुछ घंटे बाद व्यायाम करते हैं तो एनर्जी पूरी होती है। ज्यादा समय व्यायाम कर सकते हैं। लेकिन सोने से 2-3 घंटे पहले ही व्यायाम करें। इससे पर्याप्त थकान होती और अधिक नींद भी आती है। शाम के वक्त एक्सरसाइज रक्त संचार में सुधार ला सकती है। इससे मेंटल हेल्थ अच्छी बनी रह सकती है। रिलेक्स महसूस करते हैं और तनाव भी घटता है।

गैजेट्स से दूरी बनाएं
शाम में एक्सरसाइज खाने के तीन व स्नैक्स लेने के दो घंटे बाद ही व्यायाम करें। अभी हर किसी के पास मोबाइल है और फोन आते रहते हैं। इससे भी रिदम बिगड़ता है। गैजेट्स घर छोड़कर जाएं या फ्लाइट मोड पर रखें। शाम में गर्मी ज्यादा होती, ज्यादा पसीना निकलता है तो पानी की कमी न होने दें। अगर सड़क पर जॉगिंग करते हैं तो डिस्टर्ब होने की आशंका रहती है। ऐसे में हेड फोन या ब्लूटूथ न लगाएं। परेशानी हो सकती है। आउटडोर व्यायाम के लिए खुली जगह चुनें। इस मौसम में ज्यादा हैवी वर्कआउट न करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/mIlnuHN

No comments:

Post a Comment