Tuesday, 7 November 2023

घुटने के दर्द को दूर करने में रामबाण है ये पत्ता, तवे पर तिल के तेल के साथ करें गर्म, फिर देखिए कमाल

अरंडी के तेल के फायदे तो हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप अरंडी के पत्तों के फायदे के बारे में जानते हैं, अरंडी के पत्ते बेहद काम के होते हैं, ये किसी चमत्कारी जड़ी—बूटी से कम नहीं हैं, इनका इस्तेमाल चिकित्सा उपायों में किया जाता है। लेकिन हम घर पर भी अरंडी के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं, इससे छोटी—छोटी समस्याओं में लाभ मिलता है, सबसे ज्यादा फायदा तिल के तेल के साथ इसे लगाने से मिलता है।

, castor leaves medicinal uses, castor leaves in hindi, castor leaves benefits in hindi, castor leaf benefits, castor leaf in hindi,

castor leaves uses in hindi

घुटनों पर ऐसे लगाए अरंडी का पत्ता
शरीर में दर्द की स्थिति में भी अरंडी के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं, खासकर घुटनों के दर्द में इससे काफी आराम मिलता है। घर पर इसे इस्तेमाल करने का बहुत सरल तरीका है। सबसे पहले आप एक तवे पर तिल का तेल डालें फिर उस पर अरंडी का पत्ता डालें और हल्का गर्म होने पर उसे घुटने पर लगा लें। कुछ देर तक घुटने को बांध भी लें, इससे आपको जरूर आराम मिलेगा।

पाचन क्रिया में सुधार
सिर्फ दर्द से राहत नहीं, बल्कि अरंडी के पत्तों के इस्तेमाल से पाचन क्रिया में सुधार भी देखने को मिलता है। आप इसके पत्तों को सुखाकर पाउडर भी बना सकते हैं और इस पाउडर को खाली पेट खा सकते हैं। इससे पेट भी साफ होता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

सूजन में राहत
अरंडी के पत्तों का पेस्ट लगाने से सूजन कम होती है, दर्द में राहत मिलती है। आप घर पर आसानी से अरंडी के पौधे लगा सकते हैं, इसमें कई तरह के प्राकृतिक गुण भी होते हैं, जो कई स्थितियों में मददगार साबित होते हैं।

बालों में ऐसे करें यूज
वैसे तो मार्केट में अरंडी का तेल अवेलेबल हैं, लेकिन आप घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी तेल को तेज गर्म करके उसमें अरंडी के पत्ते डाल दें, फिर अच्छी तरह पकने दें और जब पत्ता पूरी तरह से पपड़ी बन जाए तो उसे छान लें। तेल को ठंडा होने के बाद बालों में इस्तेमाल करें। इससे आपको अनिंद्रा की समस्या भी दूर होगी।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/sTCUOqW

No comments:

Post a Comment