Wednesday, 1 November 2023

जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाइए लहसुन का तेल, जानिए कैसे

Health Tips: लहसुन का सेवन तो आप अक्सर करते ही होंगें, लेकिन क्या आपको पता है कि लहसुन सिर्फ खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी ये बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है। अक्सर बढ़ती उम्र में लोगों को हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी कोई न कोई समस्या बनी ही रहती है, ऐसे में लहसुन के तेल का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे दर्द की समस्या आसानी से दूर होती जाती है, वहीं ये जोड़ों में दर्द से निजात दिलाने में बहुत ही ज्यादा असरदार होता है। इसलिए जानिए लहसुन के तेल से होने वाले इन फायदों के बारे में।

लहुसन के तेल को घर पर कैसे बनाएं
सबसे पहले आप 250 एमएल सरसों के तेल को लें, अब इस तेल में में लगभग 10-11 कलियाँ लहसुन की कलियाँ कूटकर डालें। ज्यादा फायदा चाहते हैं तो इसमें जायफल भी मिला सकते हैं। इन सभी को सरसों के तेल में डालकर अच्छे से धीमी आंच में गर्म कर लें, और इसे छानकर एक शीशी में भर लें। अब इसको दर्द की जगह पर रोजाना लगाएं। इसे दर्द की जगह पर लगाने पर दर्द से बहुत ज्यादा आराम मिलेगा।

यह भी पढ़े-सुबह-सुबह गुड़-चने खाकर पाएं फौलादी इम्यूनिटी, मजबूत हड्डियां और तंदरुस्त दिल

जानिए लहसुन के तेल के होने वाले इन अन्य फायदों के बारे में भी
बालों में रूसी की समस्या को करेगा दूर
यदि आपके बालों में रूसी की समस्या रहती है, तो इसके तेल का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, इसके तेल के इस्तेमाल से रूसी की समस्या जड़ से दूर हो जाती है। इसलिए आप रोजाना लहसुन के तेल का इस्तेमाल कर सकते है, ये बालों के लिए बेहतरीन होता है।

बॉडी पेन की समस्या को करता है दूर
बॉडी में पेन रहता है और इस समस्या को दूर करने कि सोंच रहे हैं तो लहसुन के तेल का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, इसे लगाने के लिए आप लहसुन के तेल को लें और दर्द की जगह पर हल्के-हल्के हांथों से अच्छे से लगा लें, ऐसा करने से आपको जल्द आराम मिल जाएगा।

हड्डियों को बनाता है मजबूत
हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को दूर करना चाहते हैं तो लहसुन के तेल का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा अच्छा साबित हो सकता है, इसके तेल के रोजाना इस्तेमाल से आपकी हड्डियां मजबूत हो जाएंगी और हड्डियों से जुड़ी समस्या भी दूर हो जाएगी।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/MGiES6P

No comments:

Post a Comment