Monday, 2 October 2023

Health Benefits of Green Apple: सेहत के लिए बहुत लाभकारी है ग्रीन एप्पल, कई बीमारियों में है फायदेमंद

Health Benefits of Green Apple: जैसा कि हम जानते हैं सेब खाना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ऐसा कहा जाता है कि रोजाना एक सेव खाने से डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। ये खाने में स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर है।

आपने लाल सेब तो खूब खाए होंगे, लेकिन आज हम हरा सेब के फायदे और टेस्ट के बारे में बताएंगे। हरा सेवन लाल सेव से ज्यादा टेस्टी और हेल्दी होता है। बाजार में लाल सेब हर मौसम में मिल जाता है लेकिन हरा सेब कुछ महीनों के लिए बाजार में मिलता है। हरे सेब में एंटीऑक्सिडेंट, मिनरल्स, विटामिन और फ्लेवोनोइड पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। कब्ज, कोलेस्ट्रॉल और मोटापे जैसी कई समस्याओं से राहत पाने में हरा सेब अच्छा है।

यह भी पढ़ें-Health Tips To Improve Eyesight: दूरबीन बन जाएगी आपकी आंखें, अगर इन चीजों का करेंगे सेवन

कोलेस्ट्रॉल कर कम
हरा सेब खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या राहत पा सकते हैं। हरा सेब में विटामिन A, विटामिन C, कैल्शियम और आयरन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही हरे सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। ये पोषक तत्व शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल खत्म करने में मदद करते हैं। हरा सेब खाने से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का जोखिम कम होता है।


यह भी पढ़ें- पुरूषों के लिए चमत्कारी है केला-दूद, रात में बिस्तर पर जाने से पहले सेवन से चार परेशानियां होंगी दूर

कब्ज से मिलेगी राहत
हरा सेब को पेट के लिए फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले फाइबर से कब्ज की समस्या दूर होती है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और डायरिया को ठीक करने में मदद करता है। इरिटेबल बाउल सिंड्रोम से जूझ रहे लोगों के लिए भी ग्रीन एप्पल का सेवन लाभकारी हो सकता है। यह फल डायजेस्टिव डिसऑर्डर को भी ठीक करता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/C06WONy

No comments:

Post a Comment