Tuesday, 26 September 2023

Home Remedies: चूहों का घर में बढ़ गया है आंतक, तो इन्हें दूर भागने में काम आएंगे ये घरेलू नुस्खे

Home Remedies: घर से चूहों को भगाना बहुत ही मुश्किल काम होता है। अगर घर में एक भी चूहा घुस जाए तो आंतक मचाना शुरू कर देते है। लेकिन चूहों को घर से दूर भागने में कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते है।

Home Remedies: अगर घर में एक भी चूहा घुस जाए तो किसी आफत से कम नहीं है। ये घरों में चारो तरह आंतक मचाना शुरू कर देते है। घर पर मौजूद हर एक चीज कुतर डालते हैं फिर चाहे वो अनाज, कपड़े हो या फिर कोई अन्य महंगा समान है। ये चीजों को काटकर लोगों की मुश्किलें बढ़ाने का काम करते है। घरों में चूहों की मौजूदगी किसी बड़ी परेशानी से कम नहीं होती है। ये चूहें कई गंभीर बीमारियों को जन्म देते है। इसलिए जरूरी है कि इन्हें घर से भगाया जाए। बिना जान से मारे कुछ घरेलू उपायों की मदद से इन चूहों को घर से दूर भगाया जा सकता है। तो आइए जानते है इन घरेलू उपायों के बारे में जो घर से चूहों को भागने में मदद करते है


चूहों को घर से भागने के घरेलू उपाय
1. प्याज
चूहों को घर से भागने के लिए प्याज एक अच्छा उपाय है। क्योंकि चूहों को प्याज की गंध बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। इसलिए प्याज की गंध से चूहे घर से भाग जाते है। इसके लिए चूहों के घूमने की जगह पर प्याज का टुकड़ा रख दें। जिसकी वजह से चूहे खुद ही दूर भागते नजर आने लगेंगे।


2. पेपरमिंट
चूहों को घर से भागने के लिए पेपरमिंट एक अच्छा उपाय है। क्योंकि चूहों को पेपरमिंट की गंध बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। इसलिए पेपरमिंट की गंध से चूहे घर से भाग जाते है। इसके लिए चूहों के घूमने की जगह पर एक रूई में पेपरमिंट लगाकर रख दें। जिसकी वजह से चूहे खुद ही दूर भागते नजर आने लगेंगे।

3. तेजपत्ता
चूहों को घर से भगाने के लिए तेजपत्ता एक अच्छा उपाय है। तेजपत्ता की खुशबू से चूहे घर से भाग जाते है। इसके लिए चूहों के घूमने की जगह पर या घर के कोनों में तेजपत्ता रख दें। जिसकी वजह से चूहे खुद ही दूर भागते नजर आने लगेंगे।

4. लाल मिर्च
चूहों को घर से भगाने के लिए लाल मिर्च एक अच्छा उपाय है। लाल मिर्च से चूहे घर से भाग जाते है। इसके लिए चूहों के घूमने की जगह पर लाल मिर्च पाउडर या सुखा लाल मिर्च रख दें। जिसकी वजह से चूहे खुद ही दूर भागते नजर आने लगेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/0gD5jcm

No comments:

Post a Comment