Health Benefits of Broccoli: ब्रोकली दिखने में तो गोभी जैसा नजर आता है, लेकिन यह गोभी से कहीं ज्यादा फायदेमंद है। इसमें प्रचूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए लोग इसे प्रोटीन डाइट के तौर पर भी खाते हैं। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए प्रोटीन की पूर्ति के लिए इसका सेवन करते हैं।
प्रचूर मात्रा में ब्रोकली में पाया जाता है प्रोटीन
ब्रोकली बहुत ही फायदेमंद सब्जी है। इसलिए यह कई न्यूट्रिएंस का खजाना कहलाती है. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाए जाते हैं। साथ ही इसमें कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन ए, सी और कई दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें कई प्रकार के लवण भी पाए जाते हैं, जो शुगर लेवल को संतुलित बनाए रखने में मददगार हैं।
इम्यूनिटी को बूस्ट करता है ब्रोकली
ब्रोकली में विटामिन सी प्रचूर मात्रा में पाई जाती है। विटामिन सी शरीर के इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने और संक्रमण से बचाने में मददगार है।
दिल को स्वस्थ रखता है ब्रोकली
ब्रोकली में पाए जाने वाले सेलेनियम और ग्लूकोसिनोलेट्स जैसे तत्व दिल को स्वस्थ रखने वाले प्रोटीन को बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए यह दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।
लीवर को करता है मजबूत
ब्रोकली को डाइट में शामिल करने से लिवर क्षति का जोखिम कम होता है। साथ ही फैटी लिवर की समस्या में लाभ मिलता है। इसलिए लीवर को मजबूत बनाने के लिए ब्रोकली का सेवन करना चाहिए।
गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी है ब्रोकली
ब्रोकली में प्रोटीन, आयरन, फोलेट, विटामिन सी और विटामिन पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व गर्भवती महिला के लिए जरूरी माने जाते हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
हड्डियों और दांतों की सेहत के लिए अच्छा है ब्रोकली
ब्रोकली में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो हड्डियों और दांतों के लिए काफी लाभकारी है। इसलिए हमें ब्रोकली का सवेन करना चाहिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/RVvyBdN
No comments:
Post a Comment