Drinking water while standing: पानी के बिना हमारे जीवन की कल्पना मुश्किल। इसके बिना एक दिन भी रहना बहुत मुश्किल होता है। हमारे शरीर को पानी की ज्यादा जरूरत गर्मियों में होती है। क्योंकि इस मौसम में गर्मी की वजह से ज्यादा प्यास लगती है। हमारे शरीर के लिए पानी जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है उसे सही तरीके से पीना। इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। कई लोगों को खड़े होकर पानी पीने की आदत होती है। खड़े होकर पानी पीने से हमारे शरीर में कई परेशानियां हो सकती है। आज हम जानेंगे कि खड़े होकर पानी पीने से कौन-कौन सी बीमारियों का खतरा होता है।
खड़े होकर पानी पीने के 5 घातक परिणाम
किडनी के रोग
खड़े होकर पानी पीने से हमारे शरीर को बड़ा नुकसान होता है। ऐसे करने से हम किडनी संबंधित रोग से ग्रसित हो सकते हैं। ऐसा करने से किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए हमेशा बैठकर पानी पीने की आदत डालें। साथ ही पानी को धीरे-धीरे पीएं।
जोड़ों को नुकसान
खड़े होकर पानी पीने से किडनी के साथ-साथ हमारे जोड़ों को भी नुकसान पहुंच सकती है। साथ ही इससे अर्थराइटिस होने का भी खतरा होता है। बता दें कि खड़े होने से हमारी नसों में तनाव रहता है। इस स्थिति में पानी पीने से शरीर में प्लूइड का बैलेंस प्रभावित होता है। इससे जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है।
फेफड़ों को होता है नुकसान
अगर किसी को फेफड़ों से संबंधित कोई समस्या है तो उसे खड़े होकर पानी पीने से बचना चाहिए। क्योंकि जब आप खड़े होकर पानी पीते हैं तो उस समय ऑक्सीजन लेवल प्रभावित होता है। इस वजह से फेफड़ों के साथ-साथ हार्ट के हेल्थ पर भी असर पड़ता है।
पाचन संबंधी समस्या होना
जैसे हमलोग जानते हैं पानी पीने से हमारी पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। लेकिन खड़े होकर पानी पीने से पाचन क्रिया खराब भी हो सकती है। क्योंकि खड़े होकर पानी पीने से पानी तेजी से पेट के नीचले हिस्से में पहुंच जाता है। इसके बाद यह पाचन क्रिया को प्रभावित करता है।
प्यास ना बुझना
डॉक्टर के अनुसार खड़े होकर पानी पीने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से हमारी प्यास नहीं बुझती है। बार-बार पानी पीने का मन करता है। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो आप खड़े होकर नहीं बैठकर पानी पीजिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/bo1K9Em
No comments:
Post a Comment