Health Benefits of Jeera Water: आपकी किचन में मौजूद जीरा बहुत गुणकारी होता है। इसके कई बेमिसाल फायदे हैं। अगर आप सुबह खाली पेट जीरा का सेवन करते हैं तो आपके सेहत को कई फायदे होंगे। इससे कुछ ही दिनों में कई शारीरिक परेशानियों से निजात पा सकते हैं। जीरा का इस्तेमाल हम सब्जियों में करते हैं लेकिन इसके गुणकारी फायदों के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। जीरा में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन के पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर के इम्यूनिटी और मेटाबोलिज्म को बूस्ट करता है। इसमें आयरन भी प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। जो बॉडी में ऑक्सीजन सर्कुलेशन के लिए जरूरी है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम के कारण मसल्स और नसों में तंदुरुस्ती रहती है। इसमें फाइबर और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो डाइजेशन को ठीक करते हैं।
जीरा पानी बनाना बहुत आसान है। इसके लिए एक पैन में एक गिलास पानी डालकर उसमें एक-दो चम्मच जीरा मिला दें और इसे उबालें। उबल जाने के बाद इसे ठंडा कर छान लें और इसका सुबह-सुबह खाली पेट पिए। सात दिनों के अंदर फर्क महसूस होने लगेगा।
यह भी पढ़ें: अगर आप भी पहनते हैं टाइट जींस तो हो जाएं सावधान, 6 बीमारियां बना सकती है अपना शिकार
जीरा-पानी पीने के फायदे
ब्लड शुगर कंट्रोल
जीरा-पानी पीने से ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है। जीरा में प्रचूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो नेचुरली इंसुलिन लेवल को रेगुलेट करता है।
इंफ्लामेशन कम करता
जीरा पानी के सेवन से इंफ्लामेशन संबंधी समस्याएं दूर होती है। जीरा में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं। जो किसी भी तरह के घाव को बहुत जल्दी भर देता है। जीरा पानी के सेवन से क्रोनिक बीमारियों का खतरा बहुत कम हो जाता है।
पेट रहता है साफ
जीरा में फाइबर प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। जो कई तरह के डाइजेस्टिव एंजाइम को बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से मेटाबोलिज्म बूस्ट होता है। सुबह जीरा पानी पीने से कुछ ही दिनों में डाइजेशन बढ़िया हो जाएगा। साथ ही कब्ज की समस्या भी नहीं रहेगी।
यह भी पढ़ें: Reduce Cancer Risk: सिर्फ 5 मिनट के इस काम से कैंसर का खतरा होगा कम, नई स्टडी में हुआ खुलासा
सांस की समस्या में राहत
जीरा-पानी का नियमित सेवन करने से सांस संबंधित समस्याओं का निदान हो जाता है। जीरा पानी श्वास नली को रिलेक्स पहुंचता है। इसमें सूजन भी दूर होता है।
वेट लॉस में फायदेमंद
जीरा-पानी पीने से वेट लॉस भी होता है। जीरा-पानी का सेवन वेट लॉस करने में मदद करता है। इससे मेटाबोलिज्म बूस्ट होता है। साथ ही शरीर में फैट का ऑक्सीडेशन तेजी से होती है।
यह भी पढ़ें: Yoga for weight loss: तेजी से वजन घटाने के लिए करें ये 4 आसन, मिलेंगे गजब के फायदे
शरीर को करता है डिटॉक्स
जीरा में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर के डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। नियमित सेवन शरीर से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालता है।
इम्यूनिटी को करे बूस्ट
जीरा-पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। जीरा-पानी में थोड़ा सा नींबू मिलाकर सेवन करने से फायदा मिलता है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/W2PD3Ux
No comments:
Post a Comment